फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बोर्ड की चेयरमैन फ्लाइंग ने कलानौर में पकड़े तीन नकलची

बोर्ड की चेयरमैन फ्लाइंग ने कलानौर में पकड़े तीन नकलची

Sat, 09 Mar 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड की चेयरमैन फ्लाइंग ने कलानौर में पकड़े तीन नकलची
रोहतक। प्रदेश के शिक्षा बोर्ड की परीक्षा शुरू होने के साथ ही नकलचियों के पकड़े जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को कलानौर स्थित जेकेएम स्कूल से बोहर के गोविंद को आशीष शर्मा की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। साथ ही इसी परीक्षा केंद्र से डिंपल के पास से दो मोबाइल फोन और बोहर के अजय नांदल के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जांच में पता लगा कि इन मोबाइल फोन से चारों कोड के प्रश्न पत्र व्हाट्सअप ग्रुप में भेजे गए हैं। इसके अलावा इस परीक्षा में जिले भर में नौ फ्लाइंग दस्तों ने कुल 12 नकलचियों को पकड़ा है। इसके चलते कलानौर के दो केंद्रों को रद्द कर दिया गया और एक अन्य केंद्र को पंचायत के लिखित आश्वासन पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, इसके साथ ही शुरू हो चुका है प्रदेश में नकल के लिए जुगाड़। इस जुगाड़ में प्रश्न पत्र को मिलते ही मोबाइल फोन से बाहर खड़े अपने साथियों तक पहुंचाना, अपनी जगह दूसरों को परीक्षा में बैठाना शामिल है। कुछ इसी तरह के मामले शुक्रवार को सामने आए। जब बोर्ड से चेयरमैन जगबीर सिंह की अध्यक्षता में आई चेयरमैन फ्लाइंग ने कलानौर स्थित जेकेएम विद्यालय के परीक्षा केंद्र का दौरा किया। फ्लाइंग को देख आशीष शर्मा की जगह बोहर निवासी गोविंद भय के मारे परीक्षा केंद्र छोड़कर भागने लगा, तो उसे पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं गोविंद के पास परीक्षा के चारों कोडों की सॉल्वड स्लिप भी मिली। इसके साथ ही बोर्ड फ्लाइंग ने अन्य परीक्षार्थी डिंपल के पास दो मोबाइल फोन परीक्षा के दौरान बरामद किए। इन मोबाइलों से चारों कोडो के प्रश्न पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से परीक्षा केंद्र से बाहर भेजे गए थे। वहीं एक अन्य परीक्षार्थी बोहर निवासी अजय नांदल के पास से भी फोन बरामद किया गया है। केंद्र अधीक्षक सतीश कुमार की शिकायत पर तीनों को पुलिस के हवाले कर एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। चेयरमैन की इस फ्लाइंग में बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह, रीतिक, कृष्ण, सुमन , सतेंद्र, रामलाल, कविता शामिल थे। इसके अलावा जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न फ्लाइंग दस्तों ने कुल 12 नकलचियों को पकड़ा है।
विज्ञापन


कलानौर के साथ इन केंद्रों की परीक्षा भी रद्द
कलानौर में नकल के मामले पकड़ में आने के बाद चेयरमैन की अध्यक्षता में फ्लाइंग निगाना के राजकीय विद्यालय पहुंची। यहां पर बाहरी हस्तक्षेप के कारण परीक्षा केंद्र को रद्द कर रोहतक के वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद फ्लाइंग कहानौर के परीक्षा केंद्र पर पहुंची। इस केंद्र पर जब चेयरमैन ने बाहरी हस्तक्षेप के चलते परीक्षा को रद्द करने व परीक्षा केंद्र को तोड़ने की बात कही तो पास पड़ोस के गांव से परीक्षा दिलवाने पहुंचे अभिभावकों ने बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह को केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप रोकने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्राम पंचायत से लिखित में आश्वासन प्राप्त कर व ग्रामीणों को चेता कर इस परीक्षा केंद्र को बहार रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इपीएस : 8 मार्च माई सिटी पेज एक व पेज पांच
प्रशासन नहीं लगा पा रहा नकल पर लगाम
वीरवार से शुरू हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन ही बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से शुरुआती 30 मिनट में ही लीक हो गया था। अमर उजाला ने परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन पहुंचने के इस मुद्दे को बड़ी ही गंभीरता से उठाया था, परंतु शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसका परिणाम शुक्रवार को हुई दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा में भी साफ देखने को मिला। इस परीक्षा में भी केंद्र से मोबाइल फोन के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र वायरल किया गया। इसके बाद परीक्षार्थियों के पास भी परीक्षा के दौरान सॉल्वड पेपर मिला। जिससे शिक्षा विभाग व जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही स्पष्ट नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed