फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बच्चा चोरी पीजीआई

बच्चा चोरी पीजीआई

Fri, 22 Feb 2019 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
बच्चा चोरी पीजीआई
रोहतक। मेरी बेटी भूखी होगी, मुझे उसे दूध पिलाना है। कोई तो मेरी बच्ची को ले आओ, पता नहीं कहा-किस हाल में होगी। यह कहते हुए मनीषा रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही थी। पीजीआई के वार्ड-2 में भर्ती मनीषा बच्ची चोरी होने के बाद बदहवास हालत में रही। मनीषा कह रही थी कि नौ महीने पेट में रखने और तीन दिन दर्द झेलने के बाद उसका मुंह देखा था, हमारी तो किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। बोली, आधार कार्ड बनवाने गए थे, बेटी को ननद ने ले रखा था। सीढ़ियों तक आते ही मुझे चक्कर आ गया, मुझे तो होश आया तब दूसरे बेड वालों ने बताया कि इसकी बेटी चोरी हो गई। मेरी सास तो भोली है, उसको तो पता भी नहीं लड़की को कोई ले गया। पति को कोई अंदर नहीं आने दे रहा, ननद को ही पता होगा कौन थी वो महिला जो मेरी बच्ची को ले गई। मनीषा की पहली बेटी हुई है, इससे पहले उनका दो साल का बेटा नैतिक है। मनीषा ने बताया कि डॉक्टरों ने शाम चार बजे छुट्टी देने के लिए भी बोल दिया था।
विज्ञापन


बच्चा चोरी होने के बाद हुई पांच लेयर में सुरक्षा
नवजात के चोरी होने के बाद पीजीआई के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में पांच लेयर में सुरक्षा कर दी गई है। वार्ड में एंट्री करते समय सिक्योरिटी गार्ड वार्ड में एडमिट महिलाओं के परिजनों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दे रहे हैं। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी अंदर जाने से रोक रही हैं। आगे सीढ़ियों पर चढ़ते समय फिर से आपका सामना महिला सिक्योरिटी गार्ड से होगा। सीढ़ियों से ऊपर जाते ही फिर से महिला पुलिसकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी करती नजर आ रही है, इनकी हर आने-जाने वाली महिला पर पैनी नजर है। मनीषा के प्राइवेट वार्ड के बाहर एक पुलिसकर्मी चेयर पर बैठा है, जो डॉक्टरों के सिवा किसी को भी महिला से मिलने की अनुमति नहीं देता। इससे पहले भी वर्ष 2017 में 11 सितंबर को पीजीआई के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग से बच्चा चोरी हुआ था और पीजीआई में कई बार बच्चो की अदला-बदली की खबरें भी मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed