फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सर छोटू राम के सम्मान में उनकी प्रतिमा के साथ फहराया सौ फुट ऊंचा तिरंगा

सर छोटू राम के सम्मान में उनकी प्रतिमा के साथ फहराया सौ फुट ऊंचा तिरंगा

Mon, 10 Sep 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
सर छोटू राम के सम्मान में उनकी प्रतिमा के साथ फहराया सौ फुट ऊंचा तिरंगा
फोटो सहित
विज्ञापन

सर छोटू राम के सम्मान में उनकी प्रतिमा के साथ फहराया सौ फुट ऊंचा तिरंगा
- सर छोटू राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे : केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह
- लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह बोले, बेटी पढ़ाओ का अभियान सर छोटू राम ने किया था शुरू
रोहतक/सांपला। सर छोटू राम के सम्मान में उनके नाती एवं केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के प्रयासों से रविवार को सांपला में 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। वन व लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने बटन दबा कर ध्वजारोहण किया।
केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सर छोटू राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने ऐसे वक्त में किसान, मजदूर और आम आदमी को जागरूक किया जब साहूकारों ने उन्हें कर्ज तले दबा रखा था। सर छोटूराम की प्रतिमा के साथ 100 फुट के तिरंगे को फहराया जाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। तिरंगा और सर छोटू राम एक दूसरे के पूरक हैं, राष्ट्रीयता के प्रतीक हैं। मुख्यातिथि लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बेटी को शिक्षित करने का अभियान सर छोटू राम ने ही चलाया था, वह भी तब जब बेटियों को स्कूल भेजने में समाज संकोच करता था। बेटियों को समाज में सम्मान दिलाने के लिए सर छोटू राम की सोच का ही अनुसरण बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम हैं। इस मौके पर उन्हाेंने 21 लाख रुपये छोटू राम ट्रस्ट को दान करने की घोषणा की। इस मौके पर उचाना विधायिका प्रेमलता, केंद्रीय मंत्री के ओएसडी सुधीर फौगाट, पूर्व सांसद व फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन नवीन जिंदल, छोटू राम विचार मंच के अध्यक्ष चांद सिंह फौगाट, उपाध्यक्ष विजय दहिया, रामकिशन रोड, पूर्व विधायक ओम प्रकाश बेरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
तिरंगा फहराने के लिए 10 वर्ष लंबी लड़ी लड़ाई
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 100 फुट ऊंचे तिरंगे के रखरखाव का जिम्मा नगर पालिका सांपला को सौंपा गया है। आम भारतीय को राष्ट्रीय झंडा फहराने के हक के लिए 10 वर्ष तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी, जिसमें फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन नवीन जिंदल की अहम भूमिका रही। 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा की बैठक में भारत के इस राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगे का स्वरूप तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराया जाएगा सर छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि छोटू राम प्रतिमा का अनावरण जल्द से जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से कराया जाएगा। प्रतिमा अनावरण में देरी पर वह बोले कि केएमपी के उद्घाटन के साथ ही प्रतिमा का अनावरण होना था, लेकिन किन्हीं कारण से देरी हो गई। प्रधानमंत्री से समय लेकर प्रतिमा का जल्द ही अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed