फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   15 जुलाई को करेंगे सीएम आवास पर प्रदर्शन

15 जुलाई को करेंगे सीएम आवास पर प्रदर्शन

Thu, 12 Jul 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
15 जुलाई को करेंगे सीएम आवास पर प्रदर्शन
15 जुलाई को करेंगे सीएम आवास पर प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो : एसएनजे एक
मांगों को लेकर रोष जताती बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एसोसिएशन।
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एसोसिएशन की बैठक जिला प्रधान कुलताज मलिक की अध्यक्षता में हुई। जिला महासचिव मुकेश कुमार ने मीटिंग का संचालन किया और कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार 15 जुलाई 2018 तक हमारी मांगें नहीं मानती है तो सीएम आवास पर प्रदर्शन करेंगे।

मानसरोवर पार्क में आयोजित बैठक में बताया गया कि सरकार ने हमारी मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसोसिएशन की मांगों संबंधी फाइल स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद भी फाइनेंस डिपार्टमेंट हरियाणा में पड़ी हुई है। सरकार के आश्वासन के बाद हमने मीजल्स रूबेला के कार्यक्रम को सफल बनाया ताकि आम जनता परेशान न हो। इस मौके पर अनिल कुमार, विनय पाल, नरेश, संतोष, बबली, प्रमोद, जगदीप, सुरेश, वीरेंद्र आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन


यह हैं प्रमुख मांगे
1 छठें वेतन आयोग की त्रुटियों को दूर करते हुए 4200 रुपये पे ग्रेड दिया जाए
2 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता मेल को फीमेल की तरह वर्दी भत्ता दिया जाए
3 कर्मचारियों को तकनीकी घोषित किया जाए
4 फिक्स यात्रा भत्ता हजार रुपये किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed