फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   क्रिकेट

क्रिकेट

Mon, 21 May 2018 03:28 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने अमरजिंग क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
द्वितीय मंगलराम मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को हरियाणा क्रिकेट अकादमी ढासा बार्डर व अमरजिंग क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ। इसमें हरियाणा अकादमी छह विकेट से विजयी रहा। अमरजिंग अकादमी ने टोस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 204 रन बनाए। बल्लेबाज कशिश जैन ने 89 गेंदों में 55 रन, विवेक ने 26 गेंदों पर 47 रन, गीतांशु मल्होत्रा ने 45 गेंदों पर 40 रन बनाए। हरियाणा अकादमी के गेंदबाज स्पर्श ने आठ ओवर में 19 रन देकर चार विकेट, अवनीश ने आठ ओवर में 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए। हरियाणा अकादमी ने 37 ओवर में चार विकेट पर 205 रनों का लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। टीम की ओर से अमन जैनवाल ने 73 गेंदों पर 66 रन, कुलदीप ने 34 गेंदों पर 59 रन बनाए। अमन को मैन आफ द मैच चुना गया। इस मौके पर राजेंद्र गोयल, दीपक सैन, विकास गोयल, संजीव धमीजा, संजय नहरा, शिव, प्रदीप गुप्ता, श्याम गुप्ता, समीर राणा, अनूप सैनी, अनिल गहलोत, जगदीश चंद्र, प्रदीप डबास, विवेक कौशिक, राकेश डबास, विजय रोहिला, आशीष गुप्ता, राकेश सैनी, अश्वनी कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed