{"_id":"5ad90e1d4f1c1b61098b55e8","slug":"121524174365-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन्हांसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन्हांसमेंट
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कंफेडरेशन का दावा सरकार कराएगी एन्हांसमेंट की दोबारा गणना, सरकार का इंकार
- कंफेडरेशन की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया, चार जुलाई की मीटिंग के मिनट्स को सरकार ने माना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हरियाणा स्टेट कंफेडरेशन ने सरकार की ओर से एन्हांसमेंट की दोबारा गणना कराने की बात मान लेने का दावा करते हुए शुक्रवार को जींद रैली स्थगित करने की घोषणा कर दी। उधर, सरकार के प्रवक्ता ने एन्हांसमेंट की दोबारा गणना की मांग मान लेने से ही इंकार कर दिया है। कंफेडरेशन ने शुक्रवार को जारी बयान में दावा किया कि चार जुलाई को चंडीगढ़ में हुई मीटिंग के मिनट्स को सरकार ने मान लिया है और अब पारदर्शी तरीके से दोबारा गणना होगी।
गत चार जुलाई को चंडीगढ़ में सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर के साथ एन्हांसमेंट के मुद्दे पर हुई मीटिंग में रोहतक से सेक्टर-1 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कदम सिंह अहलावत भी शामिल थे। उन्हाेंने बताया कि गुरुग्राम में इस संबंध में कंफेडरेशन की ओर से प्रेसवार्ता की गई, जिसमें बताया गया कि सरकार ने दोबारा गणना की मांग को मान लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले का सभी सेक्टर वासी स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि जींद रैली को स्थगित कर दिया गया और एन्हांसमेंट की गणना चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के पैनल से कराई जाएगी। हालांकि कंफेडरेशन के दावे को सरकार ने सिरे से नकार दिया है।
-----------
सेक्टर-14 आरडब्ल्यूए चुनाव के लिए आम सभा 22 जुलाई को
रोहतक। सेक्टर-14 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव के लिए आम सभा 22 जुलाई को बुलाई गई है। उदय सिंह फौगाट ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर में सुबह 10 बजे आम सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में आम सहमति से एसोसिएशन का पुनर्गठन किया जाएगा।