फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जनता को परेशान करना गलत, कारण जो भी हों : संत गोपालदास

जनता को परेशान करना गलत, कारण जो भी हों : संत गोपालदास

Sun, 26 Nov 2017 02:42 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
जनता को परेशान करना गलत, कारण जो भी हों : संत गोपालदास
जनता को परेशान करना गलत : संत गोपालदास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जनता को परेशान करना गलत है, इसके कारण जो भी हों। समाज में अपनी बात रखने के लिए दो पक्ष रैली कर रहे हैं। उन्हें कोई लेना देना नहीं है कि उनसे आम जन को कितनी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए, समाज को एक साथ बैठकर मुद्दे का हल तलाशना चाहिए। यह बात शनिवार को संत गोपालदास ने कही।

संत गोपाल दास का कहना है कि सरकार आम जनता के लिए क्या कर रही है, इसे बताने वाला कोई नहीं है। उन्होंने इसके लिए कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। न्याय पालिका को इसमें हस्तक्षेप करना होगा, क्योंकि सभी मिल कर ओछी राजनीति कर रहे हैं। सरकार की जिम्मेदारी जनता की सुरक्षा है। पहले भी लॉ एंड आर्डर का उल्लंघन हो चुका है, इसमें करोड़ों का नुकसान हो चुका है। सामाजिक सुरक्षा खतरे में है। वह अपील करते हैं कि जनता किसी के बहकावे में न आए, समाज को बांटने वाली रैलियां नहीं होनी चाहिए। पहले एक समाज के नाम पर चंदा एकत्रित किया, फिर उसके प्रयोग को लेकर दो समूह बन गए और अपना पक्ष रखने के लिए शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इस शक्ति प्रदर्शन से आम जनता परेशान होती है और सुरक्षा को खतरा बना रहता है, यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed