{"_id":"5a04c8854f1c1b6a678baa24","slug":"121510262917-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से रुपये छीनने वाले दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से रुपये छीनने वाले दबोचे
Updated Fri, 10 Nov 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से रुपये छीनने वाले दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पकड़े गये आरोपियों ने पिछले दिनों बांगड़ सिनेमा के पास दो वारदात की थी।
बता दें कि गांव जहांगीरपुर (झज्जर) निवासी ललित ने चार नवंबर को पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह अपने दोस्त गांव कोट निवासी दीपक के साथ बांगड़ सिनेमा में फिल्म देखने के लिए आया था। बांगड़ सिनेमा के पास दो युवकों ने एक हजार रुपये छीन लिए थे। जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान जेपी कॉलोनी निवासी रवि और मोनू उर्फ दाना के रूप में हुई है। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बागड़ सिनेमा के पास दो मोबाइल भी छीने थे।