फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रैक्टर चोर गिरोह गिरफ्तार, एक ट्रैक्टर भी बरामद

ट्रैक्टर चोर गिरोह गिरफ्तार, एक ट्रैक्टर भी बरामद

Fri, 27 Oct 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर चोर गिरोह गिरफ्तार, एक ट्रैक्टर भी बरामद
ट्रैक्टर चोर गिरोह काबू, नौ वारदातें भी कबूली
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दादरी सीआईए ने वीरवार को ढाणी फौगाट के समीप सीआईए टीम ने ट्रैक्टर चोर गिरोह के तीन गुर्गों को काबू किया है और इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से एक चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद हुआ है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में ही दादरी और भिवानी में ट्रैक्टर चोरी की नौ वारदातें कबूल कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिमांड अवधि के दौरान आरोपी अन्य वारदातों का खुलासा भी कर सकते हैं। शुक्रवार सुबह पुलिस इन्हें कोर्ट में पेश कर चोरी किए गए ट्रैक्टरों की बरामदगी के लिए रिमांड पर ले सकती है। आरोपियों ने भिवानी के तोशाम कस्बा से भी गत 11 अक्तूबर को एक ट्रैक्टर चोरी करने की वारदात पुलिस के सामने कबूल कर ली है।
बीते करीब एक साल से क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। इस समयावधि में सदर पुलिस थाना में छह व सिटी पुलिस थाना में दो मामले दर्ज हुए हैं। लगातार ट्रैक्टर चोरी के मामले सामने आने पर पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल ने इन वारदातों को ट्रेस आउट करने के लिए सीआईए की दो टीमें गठित की थी। इन दोनों टीमों की कमान सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी को सौंपी गई थी। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि वीरवार दोपहर सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक ढाणी फौगाट गांव के समीप चोरी का ट्रैक्टर लिए खड़े है। इसके तुरंत बाद सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी ने प्रधान सिपाही संदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की और मौके पर दबिश देने के लिए भेजा। सीआईए टीम को गांव से कुछ दूरी पर ही तीन युवक एक ट्रैक्टर सहित खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम जब उक्त युवकों के पास पहुंची तो उन्होंने ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए तीनों में से दो की पहचान ढाणी फौगाट निवासी सुमित उर्फ बबलू (19) व प्रशांत उर्फ पल्सर(20) निवासी महराणा के रूप में हुई। वहीं, तीसरे किशोर युवक पर जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सीआईए टीम ने इन आरोपियों को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया और इनके खिलाफ सदर पुलिस थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी की नौ वारदातें कबूल कर ली हैं। इन आरोपियों से पूछताछ चल रही है और शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश कर बरामदगी के लिए इनका रिमांड मांगा जाएगा। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि रिमांडवधि के दौरान इन वारदातों की बरामदगी के साथ-साथ अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा भी ये आरोपी कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये वारदातें की आरोपियों ने कबूल
वारदात नंबर एक:- आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने गत दो व तीन सितंबर की रात को ढाणी फौगाट से स्वराज ट्रैक्टर चोरी किया था। ट्रैक्टर मालिक नवीन पुत्र हरपाल की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात नंबर दो:- गांव बलाली से भी आरोपियों ने गत 24 जुलाई को सोनालिका ट्रैक्टर चोरी किया था। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित ट्रैक्टर मालिक पवन पुत्र सुमेर सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलापु चोरी का मामला दर्ज किया था।
वारदात नंबर तीन:- 21 अक्तूबर 2016 को आरोपियों ने खेड़ी सनवाल सरे फार्मट्रैक ट्रैक्टर चोरी किया था। यह ट्रैक्टर झज्जर जिले के गांव गिरधपुर निवासी संदीप पुत्र सतबीर सिंह का था। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
वारदात नंबर चार:- आरोपियों ने 14 अक्तूबर 2016 को रासीवास गांव से सोनालिका ट्रैक्टर भी चुराया था। इस संबंध में सुरेंद्र पुत्र सुभाषचंद ने सदर थाना पुलिस को शिकायत भी दी थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
वारदात नंबर पांच:- 27 मार्च 2016 को आरोपियों ने पैंतावास खुर्द से फाम़ट्रैक ट्रैक्टर चोरी किया था। सदर थाना पुलिस ने आनंद पुत्र धर्मपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया था लेकिन पुलिस डेढ़ साल बाद यह वारदात ट्रेस आउट कर पाई है।
वारदात नंबर छह:- 16 अक्तूबर 2016 को शहर की मथुरी घाटी के समीप से भी इन्होंने सोनालिका ट्रैक्टर चोरी किया था। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक वजीर पुत्र प्रताप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था।
वारदात नंबर सात:-शहर के वार्ड नंबर पांच से 23 नवंबर 2016 को महेंद्रा ट्रैक्टर चोरी हुआ था। सिटी थाना पुलिस ने जोगेंद्र पुत्र जिले सिंह की जशिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सिटी थाना पुलिस ने गत नौ सितंबर को भी एक ट्रैक्टर चोरी का मामला दर्ज किया था।
बाक्स: चोरी करते ही बेच दनेते थे ट्रैक्टर
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नौ ट्रैक्टर चोरी की वारदातें कबूल कर ली हैं। सूत्रों का कहना है कि जब इनसे चोरी किए गए ट्रैक्टरों के बारे में पूछताछ की तो इन्होंने बेच देने का तर्क पुलिस के सामने दिया। ऐसे में अब पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर चोरी के ट्रैक्टरों के खरीददारों का पता लगाएगी और इसके बाद इन ट्रैक्टरों की बरामदगी कर मालिकों को सुपुर्द करेगी।

वर्जन::
सीआईएी टीम ने ट्रैक्टर चोर गिरोह को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। प्राथमिक पूछताछ में इन्होंने टरैक्टर चोरी की नौ वारदातें कबूल कर ली है।
सुनील दलाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed