{"_id":"59724f984f1c1bdc798b458f","slug":"121500663704-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में एनआरजे को मिला प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में एनआरजे को मिला प्रथम पुरस्कार
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में एनआरजे की टीम बनी विजेता
चरखी दादरी। घिकाड़ा रोड स्थित आर्यन्स मॉडल स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में हालुवासिया विद्या विहार स्कूल, सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णन स्कूल, एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड़, डीआरके स्कूल, आरईडी स्कूल, एपीएस स्कूल, वैश्य ब्वायॅज स्कूल, एनआरजे झोझू, आर्य स्कूल झोझूकलां, आदर्श स्कूल, डायमंड वैली सहित 22 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम एनआरजे झोझू, द्वितीय स्थान हालुवासिया विद्या विहार व तीसरा स्थान तीसरे स्थान सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णन स्कूल ने प्राप्त किया। डीआरके स्कूल की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने सुंदर व आधुनिक तकनीक युक्त मॉडल प्रस्तुत किए। इस प्रदर्शनी का थीम ’ऊर्जा प्रबंधन और रोबोटीक’ था जिसमेें बच्चों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।आर्यन्स स्कूल प्रबंधन समिति ने विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी, नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल संचालक विक्रम फौगाट ने बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी के समापन के बाद स्कूल परिसर में शिवरात्रि पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में डीआरके स्कूल की तरफ से ग्रीन इलेक्ट्रिसिटी मॉडल, आर्य स्कूल झोझू कलां की तरफ से वॉटर लेवल इंटीकेटर मॉडल, हालुवासिया विद्या विहार स्कूल की टीम ने इलेक्ट्रोमेगनेटिक इंडक्शन मॉडल, वैश्य ब्वॉयज स्कूल की टीम ने कंजरवेशन वर्ल्ड, यूनिवर्सल मॉडल स्कूल की तरफ से सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एंव बायो गैस मॉडल प्रस्तुत किया गया। रोबोटिक थीम पर आर्यन्स मॉडल स्कूल की टीम ने वैक्यूम क्लीनर वाइपर मशीन, केएन स्कूल की टीम ने हाइड्रोलिक क्रेन मॉडल, आर्दश स्कूल की टीम ने ऑटोमेशन ऑफ फायर वर्क मॉडल प्रस्तुत किया।