{"_id":"59613cd84f1c1bd0778b47f6","slug":"121499544792-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटूराम स्टेडियम में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटूराम स्टेडियम में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटूराम स्टेडियम में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। छोटूराम स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शनिवार को दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें अंडर-19, अंडर-17, अंडर-13 और अंडर-11 के लड़कों के सिंगल और डबल्स के मैच खेले गए।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव उमेश शर्मा ने बताया कि अंडर-19 के सेमीफाइनल में रेहान, गौतम वालिया, रमन और विश्वास ने जगह बनाई। अंडर-17 वर्ग में गौतम वालिया ने आर्यन हुड्डा को फाइनल में 21-10, 21-18 से हराकर प्रथम स्थान पाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-13 और 11 वर्ग के तीसरे दौर के मैच पूरे हो गए। अंडर-15 वर्ग के लड़कों और लड़कियों के सभी दौर के मैच रविवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में जिले की टीम चुनी जाएगी, जो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रोहतक का प्रतिनिधित्व करेगी।
अधिक उम्र के खिलाड़ियों में दिखा विशेष क्रेज
इस प्रतियोगिता में 35, 40, 45 और 50 आयु वर्ग के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। इसके लिए शुक्रवार को अधिक उम्र के खिलाड़ियों में विशेष क्रेज देखने को मिला। 35 से 45 साल तक के करीब 50 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें कुछ पूर्व खिलाड़ी हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो खेल रहे बच्चों के परिजन हैं।