{"_id":"654bf1b9a316d3580b0b2ebd","slug":"1200-lawyers-will-not-be-able-to-vote-bar-council-sent-list-of-3346-rohtak-news-c-17-roh1019-289488-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 1200 वकील नहीं डाल पाएंगे वोट, 3346 की सूची भेजी बार कौंसिल ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 1200 वकील नहीं डाल पाएंगे वोट, 3346 की सूची भेजी बार कौंसिल ने
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 1200 वकील वोट नहीं डाल पाएंगे। बुधवार को बार कार्यकारिणी ने मतदाता सूची मंजूरी के लिए पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल को भेज दी। सूची में 3346 वकीलों का नाम शामिल किया गया है। अब 21 नवंबर तक वकील अपनी आपत्ति व सुझाव बार कौंसिल या जिला बार की कार्यकारिणी को दे सकते हैं। 15 दिसंबर को वोट डाली जाएंगी।
जिला बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने बताया कि बार हाल में कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें करण सिंह नारंग उप प्रधान, रोहित सुहाग महासचिव, यामिनी देशवाल जॉइंट सेक्रेटरी एवं लाइब्रेरी इंचार्ज सतीश आर्या व एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान चुनाव पर चर्चा हुई। साथ ही मतदाता सूची को फाइनल करके पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल को भेजा गया। साथ ही एडवोकेट रणधीर सुहाग को मुख्य चुनाव अधिकारी, राम नारायण सैनी को चुनाव अधिकारी, मंजीत सिंधु व जयपाल शर्मा को अतिरिक्त चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
11 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित
इसके अतिरिक्त जिला बार एसोसिएशन की कमेटी ने चुनाव कराने के लिए 11 वकीलों की एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी में रामपाल बुधवार, विजय मलिक, नसीब डागर, करुण चंद्र भारद्वाज, चांदसिंह, मुकेश कुमार कश्यप, अतर सिंह पवार, राजेश कुमार अटकन, अनिल कुमार हुडा, रंजना रापड़िया एवं सविता शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला बार के 4660 वकील सदस्य हैं। तीन नंवबर तक वकीलों को सदस्यता फीस जमा करानी थी। साथ ही बार कौंसिल को शपथ पत्र देना था कि वे एक ही जगह वोट डालेंगे। जांच में 1200 वकील ऐसे मिले, जिन्होंने फीस जमा नहीं कराई या शपथ पत्र दिया कि रोहतक बार की जगह दूसरी जगह वोट डालेंगे। महम के 130 वकील महम बार एसोसिएशन के चुनाव में वोट डालेंगे। अगर किसी वकील को आपति या सुझाव देना है तो वह 21 नवंबर तक बार कौंसिल या जिला बार कार्यकारिणी को दे सकता है।
लोकेंद्र फौगाट, प्रधान जिला बार एसोसिएशन