फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   12 new corona infected found in 24 hours

24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 02 Jan 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
12 new corona infected found in 24 hours
रोहतक। पिछले 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। गत वर्ष की तुलना में जिले में अधिक तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक जनवरी 2021 में जहां आठ कोरोना संक्रमित मिले थे वहीं एक जनवरी 2022 को यह संख्या 12 पहुंच गई है। तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या स्वास्थ्य विभाग व आमजन के लिए चुनौती बनने जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जारी रिकॉर्ड के अनुसार 2021 के शुभारंभ पर 14 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन थे और 130 होम आइसोलेशन में थे। उस दौरान 148 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी थी और 12102 मरीजों की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी थी। हालांकि 11810 मरीज ठीक भी हो चुके थे। एक जनवरी 2022 को जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 25950 पहुंच गई है। फिलहाल जिले में कोरोना के 28 एक्टिव मरीज हैं और सभी होम आइसोलेशन में हैं। गौरतलब है कि जिले में 566 मरीज कोरोना के उपचार के दौरान दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

दो हजार सैंपल जांच करने का था दावा, कर रहे 683
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते दावा किया था कि वह प्रतिदिन दो हजार के करीब लोगों की सैंपल जांच करेंगे। जबकि यह संख्या काफी कम है। शनिवार को विभाग ने महज 683 सैंपल जांच के लिए भरे हैं। गत शुक्रवार को 1126 सैंपल जांच के लिए भरे और अभी 359 सैंपल की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। 767 सैंपल में से 12 संक्रमित मिले हैं जोकि स्पष्ट बता रहा है कि जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
आयु क्षेत्र लिंग व्यवसाय
30 सेक्टर दो महिला बैैंक स्टाफ
52 सेक्टर दो महिला गृहिणी
19 झंग कॉलोनी महिला छात्रा
13 आर्य नगर महिला छात्रा
37 सेक्टर दो पुरुष डेयरी
37 ओमेक्स सिटी पुरुष बिजलीकर्मी
34 एमडीयू कैंपस महिला कर्मचारी
36 प्रेम नगर पुरुष डिफेंस
17 गढ़ी पटवापुर महिला छात्रा
35 गढ़ी पटवापुर महिला गृहिणी
64 गढ़ी पटवापुर महिला गृहिणी
64 गढ़ी पटवापुर पुरुष बुजुर्ग
15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण कल से
सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। यह टीका स्कूलों व टीकाकरण सेंटरों पर लगाया जाएगा। इसके लिए कोविन एप पर पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed