{"_id":"617865ff15389c07e159dcb9","slug":"12-more-dengue-patients-found-number-reached-121-rohtak-news-rtk628201083","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 12 और मरीज मिले, संख्या 121 पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 12 और मरीज मिले, संख्या 121 पर पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर/बहादुरगढ़। जिले में मंगलवार को डेंगू के बारह और मरीज मिले हैं। इसमें बहादुर से कोई मरीज शामिल नहीं है। इसके बाद अब मरीजों की संख्या 121 पर पहुंच चुकी है।
मौसम में बदलाव से जहां वायरल फीवर के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। वहीं जगह-जगह हुए जलभराव से डेंगू मच्छर भी पनप रहे हैं। कोविड के भले ही केस नहीं मिल रहे हों, लेकिन डेेंगू के बढ़ते केसों ने आमजन के साथ स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जहां-जहां केस निकल रहे हैं, वहां एंटी लार्वा एक्टिविटीज चला रही हैं। डेंगू के लार्वा का पता लगाने के लिए पानी टंकियों, गमलों, कूलर, हौद व अन्य जलस्रोतों की जांच कर रही हैं। साथ ही लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं।
मौसम बदलने के साथ ही वायरल फीवर ने भी पैर पसार लिए हैं। हर गली-मोहल्लेे में लोग बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, उल्टी आना समेत कई अन्य लक्षणों से ग्रस्त हैं। चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ लगी दिखाई दे रही है। वहीं, ब्लड की जांच कराने के लिए मरीज लैब के बाहर खड़े दिखाई देते हैं। यहां कई-कई देर तक मरीजों को लाइनों में लगकर अपने नंबर आने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रोजाना 70-80 की संख्या में अस्पताल पहुंच रहे बुखार से पीड़ित लोग
शहर के नागरिक अस्पताल, प्राइवेट अस्पतालों के मेडिसन विभाग, बाल रोग विभाग के अलावा अन्य ओपीडी में रोजाना 70-80 बुखार व अन्य क्षेत्रों से पीड़ित होकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से कई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दाखिल भी किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है इन दिनों वायरल के केस भी अधिक है। अगर कोई व्यक्ति संक्रमण का शिकार हो जाता है तो वह अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लेता है। जब भी किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में अन्य लोग आते हैं तो उससे कुछ दूरी बनाकर अवश्य रहना चाहिए।
वायरल के लक्षण देखकर डॉक्टर से जरूर लें परामर्श
वायरल के दौरान सिर में दर्द, बदन दर्द, खांसी जुकाम होना, छींके आना, बुखार होना व कभी-कभार उल्टी होना, दस्त लगना आदि इसके लक्षण हैं। डॉक्टर से जांच कराते हुए परामर्श लेना चाहिए। तरल पदार्थ अधिक से अधिक लेते रहना चाहिए। जूस, नारियल का पानी व साफ पानी अधिक पीना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि शरीर में किसी तरह की घबराहट, सांस लेने में दिक्कत, शरीर पर लाल चिकते होना, चक्कर आना की शिकायत महसूस होती है तो तुरंत चिकित्सक को दिखाकर परामर्श लेते हुए इलाज कराना चाहिए।
वर्जन
26 अक्तूबर तक पूरे झज्जर जिले में 117 डेंगू पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए हैं। इनमें से अधिकतर केस बहादुरगढ़ क्षेत्र में निकले हैं। डेंगू से बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। जहां केस मिलते हैं वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम एंटी लार्वा एक्टिविटीज भी कर रही है। फोगिंग भी कराई जा रही है।
-डॉ. सरिता गौरी, डिप्टी सिविल सर्जन