फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रिकार्ड में 50 मिनट में 49.7 एमएम बरसात, फिर भी आधा शहर सूखा

रिकार्ड में 50 मिनट में 49.7 एमएम बरसात, फिर भी आधा शहर सूखा

Sat, 14 Jul 2018 02:25 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
रिकार्ड में 50 मिनट में 49.7 एमएम बरसात, फिर भी आधा शहर सूखा
रिकार्ड में 50 मिनट में 49.7 एमएम बरसात, फिर भी आधा शहर सूखा
विज्ञापन


फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को महज 50 मिनट में 49.7 एमएम बरसात हुई, इसके बावजूद आधा शहर सूखा रहा। सेक्टर, मेडिकल मोड, शीला बाइपास, सोनीपत रोड, एमडीयू गेट आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। बरसात के चलते तापमान गिरकर 24.9 डिग्री हो गया, जबकि इससे पहले तापमान 35.3 डिग्री था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अभी बरसात होने की और उम्मीद है। वहीं बरसात के चलते शहर के मुख्य स्थानों पर पानी जमा हो गया और राहगीरों को समस्या उठानी पड़ी। पब्लिक हेल्थ विभाग की सीवर शाखा के कार्यकारी अभियंता बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि एक साथ अधिक बरसात होने से पानी खड़ा हो गया था, लेकिन यह जल्द ही निकाल दिया गया। एमडीयू के गेट पर पानी खड़ा होने की शिकायत मिली थी, वहां पर भी समय से पानी निकलवा दिया गया। सोनीपत रोड पर सेक्टर के समीप जो सड़क पर पानी खड़ा है वह बरसात का नहीं नहर का पानी है। उसे निकालने का अलग इंतजाम किया है। वहीं शुक्रवार हुई बरसात के बाद आमजन ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed