फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   करनाल में लगेगी नई चीनी मिल, पानीपत मिल की बढ़ेगी क्षमता

करनाल में लगेगी नई चीनी मिल, पानीपत मिल की बढ़ेगी क्षमता

Mon, 12 Mar 2018 03:16 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
करनाल में लगेगी नई चीनी मिल, पानीपत मिल की बढ़ेगी क्षमता
फोटो सहित........
विज्ञापन

करनाल में लगेगी नई चीनी मिल, पानीपत मिल की बढ़ेगी क्षमता

: किसानों का मिल खरीदेंगे पूरा गन्ना, सहकारिता मंत्री ने दिया किसानों को भरोसा
: समय किया जा रहा किसानों को भुगतान

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि करनाल में नई चीनी मिल लगाई जाएगी। साथ ही पानीपत की चीनी मिल को नई जगह शिफ्ट कर उसकी क्षमता 5 हजार टीसीडी तक बढ़ाई जाएगी। ग्रोवर रविवार को अपने कार्यालय पर किसानों से बातचीत कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि सीएम मनोहर लाल के निर्देशानुसार हर चीनी मिल की क्षमता को बढ़ाया जायेगा। शाहबाद व रोहतक चीनी मिल की क्षमता बढ़ाई जा चुकी है। मई या जून में पानीपत मिल बढ़ी क्षमता के साथ चालू हो जाएगा। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश की 10 सहकारी व हैफेड की एक चीनी मिल ने अब तक 300 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 11.2 प्रतिशत की रिकवरी की है। कांग्रेस के कार्यकाल में भी प्रदेश में यहीं चीनी मिलें थी, लेकिन तत्कालीन सरकार की नियत ठीक न होने की वजह से किसानों को लाभ नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि पहले रिकवरी 8 से 9 प्रतिशत तक थी, जो मौजूदा समय में बढक़र 11.2 प्रतिशत हो गई है। ग्रोवर ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 50 लाख क्विंटल अधिक गन्ने की पेराई हुई है, जिसका अर्थ है कि 3500 टीडीसी की क्षमता की एक नई मिल का लग जाना। उन्होंने कहा कि समय से पहले चीनी मिलों को शुरू करना भी सरकार की एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि समय पर किसानों के खेत खाली करवाये गए है, ताकि उन्हें आगामी फसल के लिये इंतजार न करना पड़े। साथ ही गन्ने की राशि का 14 दिन के भीतर भुगतान किया जा रहा है, जिसमें अब तक 64 प्रतिशत भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे ही चीनी मिले बंद होगी तुरंत बकाया भुगतान कर दिया जायेगा। सहकारिता मंत्री से मिलने वालों में गांव भगवतीपुर के मदन लाल, गांव निगाना के नसीब सिंह, गांव चिमनी के रामफल, गांव रिटोली के राजू, गांव सुनारियां के गंगाराम, मकड़ौली के दीपक कुमार, गांव काहनौर के जोगेंद्र सुनेजा, भगवतीपुर के पदम, गांव चमारिया के दिलबाग हुड्डा, काहनौर के राजेंद्र प्रसाद, पूर्व सरपंच सतीश सुनेजा, जवाहर लाल नम्बरदार, जोगेंद्र कुमार, अमित, अनील कुमार सांगवान, महाबीर, जितेंद्र, मोहन भारद्वाज, सुभाष चंद्र, प्रकाश, कालिया, मदन लाल, जगदीश, राजा व जितेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed