{"_id":"5a5683644f1c1b13198b45d1","slug":"11515619172-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल और कुलपति से मिलकर जांच की मांग करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल और कुलपति से मिलकर जांच की मांग करेंगे
Updated Thu, 11 Jan 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल और कुलपति से मिलकर जांच की मांग करेंगे
- सोनीपत स्थित मेडिकल कालेज के प्रोफेसर पर छात्रा ने लगाया है आरोप
रोहतक।
अंबेडकराइट डॉक्टर्स एसोसिएशन, एलआईसी. एसोसिएशन, अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट और डॉ. अंबेडकर मिशनरीज इंप्लाइज स्टूडेंट्स एंड डेप्रिवेड पीपुल्स सोसायटी की संयुक्त बैठक महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में बुधवार को हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि मेडिकल कालेज के एमपीएस विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. जेपी माजरा पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ राज्यपाल और कुलपति से मिलकर निष्पक्ष जांच की माग की जाएगी।
एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डा. गुलशन प्रकाश ने कहा कि सोनीपत के खानपुर कला में स्थित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. जेपी माजरा पर लगाए गए आरोप सच्चाई से परे हैं। उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि अपने विभाग के अंतर्गत एक छात्रा की उपस्थिति पूरी नहीं की जबकि मेडिकल काउंसिल के नियमानुसार कोई भी विभागाध्यक्ष 65 प्रतिशत उपस्थिति को 75 प्रतिशत में तब्दील नहीं कर सकता है। उपस्थिति को बढ़ाना यूनिवर्सिटी के कुलपति का अधिकारक्षेत्र है। डेम्स एंड डीपीएस के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहताश ने कहा कि यह भी आरोप है कि महिला के प्रति डा. माजरा का व्यवहार ठीक नहीं, लेकिन उनके खिलाफ कभी कोई शिकायत नहीं आई है। एलआईसी. एसोसिएशन के पदाधिकारी जगबीर कटारिया ने कहा कि यह डॉ. माजरा को बदनाम करने की साजिश है। इस दौरान राकेश, वजीर सिंह, चंदेरभान, सतीश महरा, धर्मवीर, राकेश बडगुजर, सोनू आदि मौजूद थे।