फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   यशपाल मलिक की रैली आज, विरोध में सरपंचों सहित 25 जाट नेताओं ने दी गिरफ्तारी

यशपाल मलिक की रैली आज, विरोध में सरपंचों सहित 25 जाट नेताओं ने दी गिरफ्तारी

Sun, 26 Nov 2017 02:34 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
यशपाल मलिक की रैली आज, विरोध में सरपंचों सहित 25 जाट नेताओं ने दी गिरफ्तारी
यशपाल मलिक की रैली आज, विरोध में सरपंचों सहित 21 जाट नेताओं ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन

- टोल पर फूंका केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और यशपाल मलिक का पुतला

- जाट आरक्षण संघर्ष समिति पर जाट समाज के चंदे के दुरुपयोग का आरोप
- सरपंच बोले, दिल्ली में पंजीकृत फर्म के नाम खरीदी गई जमीन
- मलिक बोले, संगठन का राष्ट्रीय कार्यालय बनेगा जसिया में, समाज को गुमराह न करें
- यूएसए और यूके से भी आएंगे जाट समाज के लोग
- सुबह आठ बजे होगा भूमि पूजन, आम पब्लिक के लिए बंद रहेगा पूरा दिन गोहाना-पानीपत मार्ग

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (यशपाल मलिक गुट) द्वारा रविवार को जसिया गांव में छोटूराम विकास कौशल संस्थान की नींव रखने व जनसभा आयोजित के विरोध में दिनभर हंगामा चलता रहा। मलिक विरोधी गुट ने भूमि पूजन व रैली रद्द करने के विरोध में न केवल आधा दर्जन सरपंचों सहित 21 जाट नेताओं ने अपनी गिरफ्तारियां दी, बल्कि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां और यशपाल मलिक का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे मलिक का विरोध कर रहे मकड़ौली खुर्द गांव के सरपंच सुमित कुमार के नेतृत्व में सरपंच, खाप पंचायती और आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों के चलते जेलों में बंद रहे दर्जनों युवा मकड़ौली टोल प्लाजा के पास एकत्रित हुए। दोपहर दो बजे तक प्रदर्शनकारी जसिया कूच करने की योजना बनाते रहे। ढाई बजे सरपंच सुमित ने लोगों के सामने जसिया में जाट सेवा संघ की तरफ से खरीदी गई जमीन का रिकार्ड लोेगों के सामने रखा। सुमित ने कहा कि जाट सेवा संघ का पता 40 फीट रोड मुंडका, नांगलोई नई दिल्ली मिला है। इसके लिए जाट आरक्षण शहीदी एकता ट्रस्ट 1010, देव कालोनी का गठन किया गया है, जिसमें कृष्णलाल हुड्डा निवासी देव कालोनी रोहतक को प्रधान, नरेश बल्हारा निवासी बहुजमालपुर को सचिव और विकास निवासी मकड़ौली कलां को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मलिक विरोधी गुट का आरोप रहा कि जमीन प्रति एकड़ 17 लाख रुपये कागजों में मिली है, जबकि बाहर इससे ज्यादा की बताई जा रही है।
विज्ञापन


वन-वे करना पड़ा हाईवे
करीब तीन बजे मलिक विरोधी गुट प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा से जसिया की तरफ रवाना हुआ, लेकिन रैली स्थल से एक किलोमीटर पहले नहर के पुल पर पुलिस ने अवरोधक लगाकर आगे जाने से रोक दिया। प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए और मलिक के खिलाफ नारेबाजी की। करीब डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद प्रदर्शनकारियों ने रैली और भूमि पूजन के विरोध में गिरफ्तारियां देने का फैसला किया। सबसे पहले भैंयापुर के सरपंच संजय, कृष्ण बखेता, राज सुंडाना, परमजीत कंसाला, दीपक आसन, रणबीर सिंह और दिनेश पाकस्मा ने गिरफ्तारी दी। इसके आधा घंटे बाद मकड़ौली खुर्द गांव के सरपंच सुमित के नेतृत्व में जेल से बाहर आए युवाओं और अन्य लोेगों ने अपनी गिरफ्तारी दी। पुलिस गिरफ्तार युवाओं को पुलिस लाइन में ले गई, जहां देर रात तक नहीं छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाप पंचायत सदस्य भी पहुंचे मलिक के विरोध में
ताऊ देवीलाल पार्क में खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों की मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद रामकरण हुड्डा के साथ अन्य खाप नेता मकड़ौली टोल प्लाजा के पास पहुंचे और मलिक की रैली का विरोध कर रहे युवाओं व सरपंचाें को समर्थन दिया। साथ ही युवाओं के साथ रैली के विरोध में ब्राह्मणवास गांव तक प्रदर्शन में भाग लिया। हालांकि ज्यादातर खाप नेता गिरफ्तारियां नहीं दे सके।

यूएसए और यूके से भी आएंगे जाट एनआरआई
यशपाल मलिक ने बताया कि छोटूराम प्रतियोगी परीक्षा एवं विकास कौशल संस्थान के लिए भूमि पूजन रविवार सुबह आठ बजे होगा। 11 बजे रैली शुरू हो जाएगी। रैली में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, डाक्टर सतपाल सिंह और इनेलो नेता अभय चौटाला के अलावा दिल्ली, राजस्थान, एमपी और यूपी के जाट नेताओं के अतिरिक्त यूएसए से प्रवीण तोमर और यूके से बालकिशन सहित अन्य एनआरआई भी आएंगे।

समाज को गुमराह किया जा रहा : मलिक
कुछ लोग समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जाट सेवा संघ पंजीकृत चाहे दिल्ली में हुआ है, लेकिन उसका राष्ट्रीय मुख्यालय जसिया में ही बनाया गया है। समाज के लिए पूरी पारदर्शिता से जमीन खरीदी गई है। बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। दूसरा, इस तरह की बड़ी रैलियों से पहले इस तरह का विरोध स्वाभाविक होता है।

- यशपाल मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति

पुलिस ने की नाकेबंदी, गोहाना तक राजमार्ग रहेगा बंद
जसिया रैली को लेकर देखते हुए पुलिस ने शहर के चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है। साथ ही जींद और जसिया रैली में जाने वालों के लिए शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। पुलिस को हिदायत दी गई है कि जींद व जसिया रैली में आने-जाने वालों को बाईपास से ही गुजारें। अंदर किसी के आने की अनुमति नहीं है। साथ ही 26 नवंबर को रोहतक-पानीपत मार्ग गोहाना तक आम वाहनों के लिए बंद रहेगा। रोहतक से गोहाना जाने व आने वाले वाहनों का वाया खरखौदा व लाखनमाजरा आवागमन होगा। शाम को खुद आईजी नवदीप विर्क और एसपी पंकज नैन ने नाकों की जांच पड़ताल की और पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed