फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   साइकिल से यात्रा कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का संदेश दे रहे श्रीधर

साइकिल से यात्रा कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का संदेश दे रहे श्रीधर

Thu, 20 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
साइकिल से यात्रा कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का संदेश दे रहे श्रीधर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र के श्रीधर एन आडे साइकिल से यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान वे स्कूलों, आंगनबाड़ी, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से इस अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं। रेवाड़ी पहुंची साइकिल यात्रा को विश्रामगृह से भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित योगेंद्र पालीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पालीवाल ने कहा कि अब समय बदल गया है। लोग कन्या के जन्म पर कुआं पूजन व प्रीतिभोज का आयोजन कर खुशियां मनाते हैं। पालीवाल ने कहा कि लड़कियां बोझ नहीं है बल्कि आज हर क्षेत्र में आगे हैं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा भाजपा की अध्यक्ष चांदनी चांदना ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर आरके जांगड़ा, उषा आर्य सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed