{"_id":"595000274f1c1bd0288b475a","slug":"11498415143-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 236 वाहनों के काटे चालान, नौ इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 236 वाहनों के काटे चालान, नौ इंपाउंड
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
236 वाहनों के काटे चालान, नौ इंपाउंड
भिवानी। पुलिस ने शनिवार रात को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई वहीं 1471 वाहनों की भी जांच की गई। इनमें से 236 वाहनों के चालान किए गए और करीब नौ को इंपाउंड किया गया।
शनिवार रात जिला पुलिस ने रात 10 बजे से अलसुबह चार बजे तक स्पेशल नाइड डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के तहत जिले की 80 फीसदी पुलिस सड़क पर उतरी। सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र व मुख्य मार्गों पर जांच अभियान चलाया। सभी उप पुलिस अधीक्षकों एवं प्रबंधक अफसर थानों व चौकी इंचार्जों ने नाका लगाकर अपने इलाके में पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत करीब 77 सार्वजनिक स्थलों की जांच की। पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान 1471 छोटे-बड़े वाहनों को चेक किया व 236 वाहनों के चालान किए। नौ वाहनों को इंपाउंड किया। अभियान के दौरान 79 व्यक्तियों के स्टेजर रोल काटे गए। अभियान के दौरान बिना प्रमिट शराब बेचने वाले 22 लोगों को भी काबू किया गया। इनके पास कब्जे से 477 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की गई ।