फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ीीी

ीीी

Sun, 25 Jun 2017 11:05 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
ीीी
मेंटिनेंस ने निकाला लोगों का छह घंटे पसीना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
निजामपुर रोड स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर मरम्मत कार्य चलने के कारण रविवार को शहर में छह घंटे का कट लगा। सूचना दिए बिना कट लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज लोगों का कहना था कि निगम ने कट लगाने से पहले कोई जानकारी नहीं दी। इस कारण रविवार को अवकाश रहने के बाद भी लोगोें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बिजली कट लगने के कारण लोगों के इंन्वर्टर जल्द ही जवाब दे गए। सब स्टेशन में रिपेयरिंग कार्य के लिए सुबह 8 से 11 बजे के बीच परमिट लिया गया था, मगर कार्य दो बजे तक भी जारी रहा। लोगों को तीन बजे ही बिजली नसीब हो पाई। सब स्टेशन इंचार्ज भगवत के मुताबिक स्टेशन के अंदर पुरानी की जगह नई वीसीबी मशीन लगाई गई। इसके अलावा अन्य मरम्मत के कार्य किए। इसी कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में देरी हुई।

सिटी 6 और 8 में लगता है दो घंटे का कट
लाइन लोस के कारण सिटी 6 और 8 में रोजाना दो घंटे 12 बजे से दो बजे तक का कट लगता है। पहले यह कट छह घंटे था, फिर चार घंटे का हुआ। अब यह कट दो घंटे का रह गया है। इस कारण इस सब स्टेशन में बिजली की समस्या हो रही थी। इसके चलते रविवार को पार्ट बदलने की जगह पूरी वीसीबी ही बदल दी गई। इसके बदलने के बाद इस सब स्टेशन में बिजली की समस्या कम रहेगी।
विज्ञापन


आधे शहर में छह घंटे बिजली रही गुल
इस मरम्मत के कार्य के चलते सिटी-2, 4 ,6 व 8 के एरिया में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सिटी-4 में इंडस्ट्रियल एरिया कवर होता है। शहर के इन सभी हिस्सों में सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत के काम के चलते लगभग आधे से ज्यादा शहर की बत्ती भी सुबह आठ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक गुल रही। इससे लोगों को थोड़ी परेशानी भी हुई। उमस भरी गर्मी में लोग सुबह से दोपहर तक काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं दी सूचना, लोगों में रोष
लोगों का कहना है कि निगम ने कोई सूचना नहीं दी। अकसर निगम मरम्मत का काम शुरू करने से पहले लोगों को सूचना देता है, ताकि लोग पहले से तैयार रहे। इस बार कोई सूचना नहीं दी। इससे लोग पहले से तैयार नहीं थे। सूचना नहीं होने के कारण लोगों ने एक घंटे में ही अपने सभी साधनों का इस्तेमाल कर लिया। इस कारण इन्वर्टर एक घंटे बाद ही फेल हो गए।

इन मोहल्लों की लाइट रही गुल
स्थानीय इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मर बदलने के काम के चलते शहर के पुल बाजार, रविदास मंदिर मार्ग, नई सराय, श्याम कालोनी, निजामपुर रोड, मोहल्ला महल, मिश्रवाड़ा, संघीवाड़ा, बावड़ीपुर, आजाद चौक, चौधरियान, खड़खड़ी, फ्रांसखाना, पुरानी मंडी, माली टिब्बा, बहरोड़ रोड, नांगल चौधरी रोड, निजामपुर रोड, पालीटेक्निक कालेज, महता चौक, गुरुनानक पुरा, पीरआगा, सलामपुरा, गश्तीवाड़ा व सैनी धर्म कांटा क्षेत्रों की बिजली गुल रही।

शहर में बिजली की गर्मियों में काफी समस्या रहती है। आए दिन लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। इस कारण काफी परेशानी होती है। - हरिनारायण
बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के कारण छह घंटे बिजली नहीं रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इन्वर्टर भी फेल हो गया। निगम को इसकी पूर्व सूचना देनी चाहिए। - कमलेश देवी
शहर में बिजली व्यवस्था सही नहीं है। दिन में कई बार कट लगते हैं। इसे दुरुस्त किया जाना बहुत जरूरी है। गर्मी के मौसम में बिना बताये कट लगा दिए गए। इससे लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। - भरती देवी
इन दिनों गर्मी काफी अधिक हो रही है। ऐसे में निगम को मरम्मत का काम इतनी लंबे समय तक नहीं करना चाहिए। सुबह एक या दो घंटे ही मरम्मत होनी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। -चेतराम

शहर के निजामपुर रोड स्थित 33 केवी सब स्टेशन पर मरम्मत का कार्य किया गया था। इसके लिए तीन घंटे का परमिट लिया था। काम में थोड़ी देरी हो गई। इस कारण लोगों को कुछ परेशानी हुई। - विकासदीप यादव, एसडीओ शहरी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed