फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पत्नी वियोग में नशा कर लोगों को काटा

पत्नी वियोग में नशा कर लोगों को काटा

Sun, 25 Jun 2017 01:21 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
पत्नी वियोग में नशा कर लोगों को काटा
पत्नी वियोग में युवक हुआ पागल, लोगों को लगा काटने
विज्ञापन

नारनौल।
बावड़ीपुर मोहल्ले में पत्नी को लेने आये युवक के साथ जब पत्नी नहीं गई तो उसने कुछ नशा कर लिया। जिसके बाद से युवक बदहवास हो गया। युवक जब बस में सवारियों व कंडक्टर से उलझा तो कंडक्टर ने उसे मंढाणा गांव में उतार गया। जहां उसने एक युवक, भैंस व ट्रैक्टर के टायर को काट लिया। युवक की इन हरकतों को देख ग्रामीणों ने उसको रस्सों से बांधकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे आगामी उपचार के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया।

राजस्थान के गांव बांसूर का 24 वर्षीय युवक राजकुमार पुत्र रामसिंह की शादी यहां के बावडीपुर मोहल्ले में हुई थी। उसकी पत्नी के साथ उसका मनमुटाव चल रहा है। जिसके कारण वह उसको लेने के लिए शुक्रवार को ससुराल आया हुआ था, मगर पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इस पर युवक बस स्टेंड चला गया तथा बहरोड़ जाने वाली एक प्राइवेट बस में बैठ लिया। इस दौरान युवक ने नशा कर लिया। युवक जब बस में बैठकर वापस जा रहा था तो नशा उसके सर चढ़कर बोलने लगा तथा ड्राइवर कंडेक्टर व सवारियों से उलझ गया। इस पर सवारियों व कंडक्टर ने उसको गांव मंढाणा उतार दिया। गांव मंढाणा में जैसे ही युवक उतरा तो उसने वहां एक युवक को काट खाया। वहीं एक महिला के साथ भी बदतमीजी करने लगा। इस पर महिला वहां से भाग गई। वहीं उसने वहां से जा रही भैंस को भी काट लिया। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक को गुजरा तो उसके आगे आकर रुकवा ट्रैक्टर के टायर को काटा। इस पर वहां लोग जमा हो गए। उन्होंने युवक को रस्सों से बांध एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। नागरिक अस्पताल पहुंचने पर युवक ने अपने बारे में चिकित्सकों को जानकारी दी, मगर वह मानसिक रूप से सही नहीं दिखा तो चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

युवक ने कोई नशा किया हुआ था। जिसके कारण उसकी हालत ऐसी हो गई थी। उसे प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया गया है।
-डॉ. मनीष कुमार, नागरिक अस्पताल, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed