फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   परीक्षा से एक दिन पहले रोके गौड़ कालेज ने 50 एससी छात्रों के रोल नंबर

परीक्षा से एक दिन पहले रोके गौड़ कालेज ने 50 एससी छात्रों के रोल नंबर

Sat, 20 Apr 2019 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा से एक दिन पहले रोके गौड़ कालेज ने 50 एससी छात्रों के रोल नंबर
रोहतक। गौड़ कॉलेज में पढ़ने वाले एससी-एसटी समुदाय के पात्र छात्रों को पिछले तीन साल से छात्रवृत्ति नहीं मिली। सरकार की हिदायत पर दो साल की फीस माफ कर चुके गौड़ कॉलेज ने तीसरे साल की फीस न मिलने पर शुक्रवार को परीक्षा से एक दिन पहले 50 एससी व एसटी छात्रों के रोल नंबर रोक लिए। इसके बाद पीड़ित छात्र निगम आयुक्त एवं संस्था के पूर्व प्रशासक आरएस वर्मा से मिले। वर्मा ने उच्च शिक्षा विभाग के डायरेक्टर से फोन पर बात की। तब मुख्यालय से पत्र जारी हुआ कि छात्रों को छात्रवृति मिलने पर फीस जमा कराने का शपथ पत्र लेकर रोल नंबर दे दिया जाए। कॉलेज प्राचार्य जेएन शर्मा का कहना है कि शनिवार को 11 बजे सभी छात्रों को परीक्षा से दो घंटे पहले शपथ पत्र लेकर रोल नंबर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त के कार्यालय पहुंचे छात्रों ने बताया कि सरकार की तरफ एससी व एसटी समुदाय के उन छात्रों को प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है, जिनके परिवार की सालाना आय अढ़ाई लाख से कम है। यह छात्रवृत्ति पहले कॉलेज के माध्यम से छात्रों को मिलती थी। कॉलेज उसमें से फीस काट लेता था, लेकिन 2018 में छात्रवृत्ति अब सीधी छात्रों के खाते में आने लगी है। ऐसे में कॉलेज के सामने अब फीस पेंच फंस गया है। शुक्रवार को जब एससी व एसटी समुदाय के छात्रों ने फीस जमा कराने में असमर्थता जताई तो कॉलेज ने बिना फीस रोल नंबर देने से इनकार कर दिया। जबकि शनिवार को बीए फाइनल का 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा है। परेशान छात्र नगर निगम आयुक्त आरएस वर्मा से मिले। क्योंकि वर्मा 31 मार्च तक संस्था के प्रशासक थे। अब उनके पास संस्था का कार्यभार नहीं है। फिर भी आयुक्त ने पहले वैश्य व जाट संस्था के प्राचार्य से बात की। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को फोन पर पूरे मामले से अवगत कराया। तय हुआ कि जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन


पंचकूला से कॉलेज में पहुंचा पत्र, परीक्षा से पहले मिलेगा रोल नंबर
निगम आयुक्त आरएस वर्मा द्वारा निदेशक से बात करने के बाद करीब चार बजे गौड़ कॉलेज में पत्र आया कि एससी व एसटी के छात्रों सेे शपथ पत्र लेकर उनको रोल नंबर दे दिया जाए। शपथ पत्र में लिखवाया जाए कि जब छात्रवृत्ति मिलेगी, तब फीस जमा करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले दो साल सरकार ने एससी व एसटी के पात्र छात्रों की फीस माफ कर दी थी। जबकि तीसरे साल कोई पत्र नहीं आया। अब तो छात्रवृत्ति भी छात्रों के सीधे अकाउंट में आने लगी है। जबकि कॉलेज की तरफ से प्रति छात्र 2800 रुपये तो पंजीकरण पर खर्च किया गया है। अब मुख्यालय से पत्र आ गया है। शनिवार को 11 बजे छात्रों को शपथ लेकर रोल नंबर दे दिया जाएगा।
जेएन वर्मा, प्राचार्य गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed