फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नियम 134ए

नियम 134ए

Mon, 21 May 2018 03:28 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
नियम 134ए
नियम 134ए के तहत दाखिल बच्चों को किया जा रहा अपमानित
विज्ञापन

- कक्षा में बैठाया जाता है सबसे पीछे, न कॉपी जांची जा रही न स्पर्धा में लिया जा रहा है
- अभिभावकों ने की बैठक, कल एसडीएम से करेंगे शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
नियम 134ए के तहत दाखिले के बाद भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। उन्हें स्कूल में अपमानित किया जा रहा है। कक्षा में सबसे पीछे की बैंच पर बैठाया जा रहा है। इस बारे में अभिभावक सोमवार को एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से रूबरू कराएंगे।
रविवार को दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन संगठन के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह हुड्डा के पास कुछ अभिभावक पहुंचे। उन्हाेंने स्कूल में बच्चों के साथ ज्यादती बरतें जाने की शिकायत की। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों से स्कूल में भेदभाव किया जा रहा है। उन्हें कक्षा में सबसे पीछे की बैंच पर अलग बैठाया जाता है। उनकी कॉपी नहीं जांची जाती है। नियम 134ए के तहत दाखिला लेने वाले बच्चों से बाकी बच्चों को बात नहीं करने दी जा रही है। उन्हें स्पर्धा में शामिल नहीं किया जा रहा है। हर स्तर पर बच्चों से दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह हुड्डा ने बताया कि बच्चों से निजी स्कूलों में भेदभाव की शिकायत मिली है। इस समस्या के समाधान के लिए एसडीएम से मुलाकात की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed