{"_id":"59fcd0824f1c1b59678b9741","slug":"111509740674-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमान : राशन कार्ड के लिए अब सरकार वसूलेगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरमान : राशन कार्ड के लिए अब सरकार वसूलेगी फीस
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरमान : राशन कार्ड के लिए अब सरकार वसूलेगी फीस
अंबाला कैंट। जरा सुनिये, यदि आप नया राशन कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो इसके लिए अब सरकार फीस वसूलेगी। इतना ही नहीं जिनके पास अभी वर्तमान में जो राशन कार्ड हैं, उनको भी नए कार्ड से बदला जाएगा और फीस वसूली जाएगी। सरकार ने इसके लिए जिला स्तर पर निर्देश भेज दिए हैं और जल्द ही उपभोक्ताओं को यह राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे। सरकार के इस कदम का विपक्ष ने जमकर विरोध करते हुए इसे गरीब विरोध बताया है। सरकार की इस योजना से जिला भर के 1.52 लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
------
ये है नए निर्देश
सरकार ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अलग-अलग राशन कार्डों के लिए फीस निर्धारित की है। इसके तहत हरे रंग, खाकी रंग, बीपीएल के लिए पीले, अंत्योदय योजना के तहत गुलाबी राशन कार्डों के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है। यह नियम लागू कर दिए गए हैं और इस संबंध में जिला स्तर पर एएफएसओ व राशन डिपो संचालकों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ जिन के पुराने राशन कार्ड है, उनको भी इसी योजना में शामिल करते हुए उनके कार्ड भी नए कार्ड से बदले जाएंगे और फीस वसूली जाएगी। सरकार की यह योजना विभाग को लाखों रुपये का राजस्व तो देगी, लेकिन इसी को लेकर विपक्ष ने इस योजना पर ही सवाल उठाए हैं।
----------
यह है फीस नए व पुराने कार्ड के लिए
- एपीएल कार्ड के लिए 20 रुपये
- प्राथमिक परिवारों के खाकी रंग के कार्ड के लिए 15 रुपये
- बीपीएल परिवारों के पीले रंग के कार्ड के लिए 10 रुपये
- गुलाबी राशन कार्ड के लिए 5 रुपये
- राशन कार्ड बंद करवाने, नाम दर्ज करवाने, स्थानांन्तरण, सरेंडर के लिए 5 रुपये
--------
डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए स्थिति साफ नहीं
सरकार ने राशन कार्ड के लिए तो सरकारी फीस निर्धारित कर दी है, लेकिन यदि किसी का राशन गुम हो जाता है या फिर खराब हो जाता है, तो इसके लिए डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी करते वक्त क्या करना है, इस पर स्थिति साफ नहीं है। इसके लिए विभाग ने सरकार को लेटर भेजा है, ताकि स्थिति साफ हो सके।
विज्ञापन
-----
यह कहते हैं लोग
सरकार यदि राशन डिपो से काफी कम कीमत पर राशन उपलब्ध करवाती है। कम से कम राशन कार्ड की फीस तो न ली जाए। अब सरकार ने फीस निर्धारित कर दी है, तो वह देनी ही होगी, लेकिन यह भी तो तय किया जाए कि फर्जी राशन कार्ड भी कैसे रोके जाएं।
- कुमार प्रशांत, युवा शिक्षक
बेशक सरकार ने फीस कम रखी है, लेकिन जब सालों से राशन कार्ड सरकार अपनी जिम्मेदारी मानकर उपभोक्ताओं को देती आ रही है, तो अब क्यों यह फीस लगा दी है। गरीबों के लिए राशन कार्ड तो जरूरी है, जबकि अब फीस तो देनी होगी, जबकि यह फीस तो अब देनी होगी, लेकिन इसका विरोध जरूर होगा।
- निर्मला शुक्ला, गृहणी अंबाला कैंट
-----------
सरकार क्या करना चाहती है, कुछ पता नहीं है। हर रोज नए फरमान लागू कर देती है और जनता इसी से परेशान हो चुकी है। अब राशन कार्ड के लिए फीस वसूलना एक गैर जरूरी कदम दिखाई दे रहा है। जनता वर्तमान भाजपा सरकार से ऊब चुकी है।
- निर्मल सिंह, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हरियाणा
जिन गरीबों को राशन कार्ड निशुल्क दिए जाते थे, वह अब फीस देकर मिलेंगे। एक ओर सरकार योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर निशुल्क दे रही है, दूसरी ओर अब राशन कार्ड के लिए फीस ली जाएगी। जब से भाजपा सत्ता में आई है, तभी से बेतुके निर्णय लेकर जनता को परेशान कर रही है।
- ओंकार सिंह, जिलाध्यक्ष इनेलो व्यापार सैल
---------
नया राशन कार्ड के लिए फीस देनी होगी, जबकि पुराने राशन कार्डों को जब बदला जाएगा, उसकी भी निर्धारित फीस अदा करनी पड़ेगी। सरकार के निर्देश विभाग को मिल चुके हैं। यदि कोई इस राशन कार्ड के लिए निर्धारित राशि से अधिक वसूल करता है, तो उसकी शिकायत की जाए, जिस पर तुरंत ही कार्रवाई होगी।
- निशांत राठी, डीएफएससी, अंबाला