फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सीएम दौरे पर सड़क पर रोड़ियां तो डलवाई कारपेट का काम अधर में

सीएम दौरे पर सड़क पर रोड़ियां तो डलवाई कारपेट का काम अधर में

Fri, 27 Oct 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
सीएम दौरे पर सड़क पर रोड़ियां तो डलवाई कारपेट का काम अधर में
सीएम दौरे पर सड़क पर रोड़ियां तो डलवाई कारपेट का काम अधर में
विज्ञापन

चरखी दादरी।
धिकाड़ा रोड का निर्माण कार्य कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद भी अधर में लटका हुआ है। सीएम दौर से पहले पीडब्लूडी विभाग ने तेजाब फैक्ट्री के समीप कच्ची सड़क पर रोड़ियां तो डलवा दी लेकिन कारपेट बिछाने का काम अब तक शुरू नहीं किया। करीब 400 मीटर पर सड़क पर डाली गई रोड़ियां अब वाहन चालकों के लिए परेशानियों का सबब बनी हुई है। आए दिन कोई न कोई दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर घायल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द ही यहां कारपेट बिछाकर सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने की गुहार लगाई है। वहीं, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का तर्क है कि जल्द से जल्द सड़क पर कारपेट बिछाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के चलते करीब तीन साल तक विभाग ने कच्चे पड़े सड़क की सुध ही नहीं ली थी। करीब एक माह पहले ही पीडब्लूडी विभाग को कोर्ट की तरफ से सड़क निर्माण के लिए क्लीन चिट मिल गई थी। उसके बाद भी विभाग ने निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया। वहीं, 14 व 15 अक्तूबर को सीएम के दो दिवसीय प्रवास के कारण पीडब्लूडी विभाग ने एक दिन पहले ही सड़क पर रोड़ियां डलवा दीं। रोड़ियां डलवाने के बाद विभाग तारकोल की परत डालने से गुरेज कर गया और अब तक सड़क पर बिछाई रोड़ियां जस की तस पड़ी हैं। इनके चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। गाड़ियों के आवागमन के साथ ही सड़क पर दिनभर धूल उड़ती रहती है और इससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सीवरेज की सफाई में आ सकती है परेशानी
पीडब्लूडी विभाग ने सीवरेज मेनहॉल के ढक्कन को लेवल किए बिना ही रोड़ियां डाल दी। सीवरेज के मेनहॉल को लेवल करने के लिए रोड़ियां दोबारा से उखाड़नी पड़ सकती है। सीएम दौर के कारण विभाग ने जल्दबाजी में रोड़ियां डाल दी। सीवरेज मेनहॉल सड़क लेवल से करीब दो फुट नीचे रह गए हैं, ऐसे में विभाग सड़क पर तारकोल की परत डाल देता है तो सीवरेज की सफाई के समय जनस्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड़ियां बन रही हादसों का कारण
राहगीर राजबीर, रोहतास, राहुल, देव, सोनू ने बताया कि रोड़ियां के कारण वाहन के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। विभाग को जल्द से जल्द से निर्माण कार्य शुरू कर शुरू कर देना चाहिए ताकि चालकों को परेशानी न आए। रोड़ियां डालने के कारण वाहन चालक को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक भी हादसों के शिकार हो रहे है। रोड़ियां डालने के कारण वाहनों के ब्रेक भी समय पर नहीं लग पा रहे है।
धूल-मिट्टी उड़ने से सांस लेना भी दुर्भर
स्थानीय निवासी राजकरण, अशोक, भीम, रामपाल ने बताया कि विभाग के कारण पहले पूरा दिन मिट्टी उड़ती रहती था। घरों में रखे सामान पर मिट्टी की परत जम जाती थी। रोड़ियां डालने के बाद वाहन के आवागमन से धूल उड़ती रहती है। घरों के अंदर सांस लेने में भी कठिनाई हो रही है। वहीं, बच्चों की सेहत पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से समस्या को देखते हुए गुहार लगाते हुए कहा कि विभाग को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवा देना चाहिए।

वर्सन-
धिकाड़ा रोड का निर्माण कार्य इस सप्ताह के अंत तक पूरा करवा दिया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होगी। कोर्ट ने हमें सड़क निर्माण के लिए क्लीन चिट दे दी है। - उदयवीर, पीडब्लूडी एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed