{"_id":"595e94ad4f1c1b40108b4672","slug":"111499370669-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
नारनौल। एंटी नार्कोटिक स्टाफ क्राइम ब्रांच भिवानी की टीम ने वीरवार शाम को करीब पांच बजे हाउसिंग बोर्ड के सामने स्थित एक मेडिकल हाल पर छापामार वहां से भारी मात्रा में नशीली दवाई बरामद की हैं। छापे के दौरान टीम ने स्थानीय पुलिस की भी मदद ली। वहीं इस बारे में टीम ने जिला के ड्रग इंस्पेक्टर हेमंत ग्रोवर को भी सूचित कर दिया। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक मौके से भाग गया। टीम ने इस बारे में महावीर चौक पुलिस चौकी में मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की सिफारिश की है।
एंटी नार्कोटिक स्टाफ क्राइम ब्रांच भिवानी को गत कई दिनों से सूचनाएं मिल रही थी कि नसीबपुर बस स्टेंड के पास हाउसिंग बोर्ड के सामने स्थित ज्ञान मेडिकल हाल से नशीली प्रतिबंधित दवाएं बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर वीरवार को स्थानीय महावीर चौकी से एएसआई सज्जन सिंह व एएसआई धर्मवीर सिंह को साथ लेकर ज्ञान मेडिकल हाल पर छापा मारा गया। छापामार टीम में एंटी नार्कोटिक स्टाफ क्राइम ब्रांच भिवानी के एएसआई ईश्वर सिंह, हैड कांस्टेबल सुंदरलाल, सिपाही सुरजीत सिंह व नरेंद्र कुमार शामिल थे। टीम ने शाम को करीब पांच बजे छापा मारा। जिस पर टीम को मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवा नोमोटिन की 490 टेबलेट, स्पाक्सोमोपोक्सिन प्लस की 192 टेबलेट, आक्सीटोसिन दो एमजी के पांच इंजेक्शन तथा एल्ट्रोजोलम के दो इंजेक्शन बरामद किए। टीम ने इसकी सूचना जिला ड्रग अधिकारी हेमंत ग्रोवर को भी दी।
कई दिनों से ज्ञान मेडिकल स्टोर पर नशीली प्रतिबंधित दवाईयां बेचने की सूचना मिल रही थी। सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।---सुंदरलाल हैड कांस्टेबल, एंटी नार्कोटिक स्टाफ भिवानी
विज्ञापन
अभी उनके पास छापा मारने की सूचना आई है। वे किसी काम के सिलसिले में राजस्थान बार्डर के पास गए थे। आने के बाद ही बताया जा सकेगा कि क्या कार्रवाई की गई है।---हेमंत ग्रोवर, ड्रग इंस्पेक्टर, जिला महेंद्रगढ़