फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, दो घायल

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, दो घायल

Mon, 03 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, दो घायल
बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीम पर हमला, दो घायल
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव इमलोटा में शनिवार शाम बिजली चोरी पकड़ने गई निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दो को घायल कर दिया। निगम के घायल कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जेई ने दो नामजद सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। निगम की टीम ने गांव में बिजली चोरी के दो मामले पकड़कर इन पर करीब 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
जानकारी अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे निगम की छह सदस्यीय टीम जेई मोहित के नेतृत्व में गांव इमलोटा में बिजली चोरी पकड़ने गई थी। टीम ने संदेह के आधार पर एक घर में चेकिंग की तो वहां कुंडी कनेक्शन से बिजली चोरी की जा रही थी। इसके बाद उक्त उपभोक्ता पर टीम कार्रवाई कर इसके साथ लगते मकान में पहुंच गई। निगम कर्मचारी फोरमैन अमरचंद, लाइनमैन संजय, एएलएम भूपेश, राजीव, अनिल की मानें तो दूसरे घर में जाते ही मकान में रहने वाले लोगों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की कर घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों ने बताया कि जब उन्होंने अंदर जाकर चेकिंग की तो यहां भी बिजली चोरी पकड़ी गई तो मकान मालिक ने कार्रवाई पर विरोध जताते हुए उनसे गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान एक कमरे से युवक डंडा लेकर बाहर निकला और निगम कर्मचारियों के पीछे दौड़ पड़ा। हमले से हैरान निगम कर्मचारियों ने मौके से जाने में ही गनीमत समझी। इससे पहले हुए हमले में निगम के कर्मचारी राजीव और फोरमैन अमरचंद को उंगली में चोटें भी आई, लेकिन इससे भी उक्त ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने मौके से जा रहे निगम कर्मचारियों की गाड़ी को रुकवा लिया। निगम अधिकारियों का आरोप है कि इस दौरान ग्रामीणों ने उनका रजिस्टर फाड़ डाला और एलएल-वन (लाइनलॉस वन) बुक के पेज को भी फाड़कर रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचाया। इसके तुरंत बाद जेई मोहित ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जेई ने दादरी पहुंचकर घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। वहीं, घायल कर्मचारी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कब-कब हुए निगम टीम पर हमले
गत 11 जनवरी को गांव कादमा में बिजली कनेक्शन काटने गई बिजली निगम की टीम की आंखों में मिर्च डालकर उन पर हमला बोल दिया। इस संबंध में पुलिस ने बिजली कर्मचारी ओमप्रकाश की शिकायत पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। कुछ समय पहले गांव चांगरोड़ में भी निगम टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। करीब दस दिन पहले ही एसडीओ विक्रम सिंह परमार के साथ भी एक आरओ प्लांट पर हाथापाई की घटना हुई थी और उन्होंने भी मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी थी।

वर्जन:
हमारे साथ ग्रामीणों ने दुर्व्यवहार के साथ-साथ मारपीट भी की। हमले में दो कर्मचारियों को चोटें आईं और अन्य कर्मचारियों के कपड़े भी ग्रामीणों ने फाड़ दिए। घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। राजीव और चिकू सहित कुछेक अन्य ग्रामीणों के खिलाफ सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। -मोहित, जेई, बिजली निगम
वर्जन:
पुलिस के पास शिकायत पहुंची है। घायल कर्मचारियों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई पुलिस अमल में लाएगी।
भूदेव जांगड़ा, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed