फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पीजीआई की अंदरूनी राजनीति से लटका ट्रामा सेंटर का प्रोजेक्ट

पीजीआई की अंदरूनी राजनीति से लटका ट्रामा सेंटर का प्रोजेक्ट

Sat, 24 Jun 2017 02:39 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई की अंदरूनी राजनीति से लटका ट्रामा सेंटर का प्रोजेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई में ट्रामा सेंटर चालू करवाना वीसी डॉ. ओपी कालरा के लिए एक चुनौती बन गया है। वीसी स्वयं हर मंगलवार को ट्रामा सेंटर में जाकर स्थिति का जायजा लेते हैं, ताकि इस प्रोजेक्ट में देरी न हो। हालांकि संस्थान की भीतरी राजनीति इस प्रोजेक्ट को लटकाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशों के बावजूद ट्रामा सेंटर का कार्य लटकता जा रहा है। यहां कभी कोई कमी निकलती है कभी कोई। जब सब ठीक होता है तो यहां के लिए स्टाफ और डॉक्टर ही पूरे नहीं मिल पाते। न्यूरो सर्जरी विभाग के तीन डॉक्टर पहले ही त्यागपत्र दे चुके हैं, हाउस सर्जन की भारी कमी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि ट्रामा सेंटर में अपने चहेतों को नियुक्त करने की भी पूरी कोशिशें जारी हैं। पीजीआईएमएस में अपना वर्चस्व रखने वाले डॉक्टर नहीं चाहते कि ट्रामा सेंटर की कमान किसी अन्य के हाथ में जाए। कुछ सीनियर डॉक्टरों का दावा है कि ट्रामा की चौधर के लिए कुछ डॉक्टर तो विदेश में प्रशिक्षण भी ले रहे हैं।
विज्ञापन


एनेस्थीसिया में यूनिट बनाने की तैयारी
एनेस्थीसिया विभाग में बदलाव लगातार जारी हैं। पहले यहां वरिष्ठता को लेकर आपस में खींचतान रही और अब राजनैतिक दबाव बनाकर यहां यूनिट बनाने की तैयारी चल रही है। इससे कुछ ताकतवर डॉक्टरों को हेड नहीं तो यूनिट हेड का तो पद तो मिलेगा ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed