फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   110 new infected in the district including 26 students

26 विद्यार्थियों समेत जिले में 110 नए संक्रमित

Sun, 09 Jan 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
110 new infected in the district including 26 students
रोहतक। कोरोना संक्रमण गुणात्मक रूप में फैल रहा है। जिले में हर दिन संक्रमित केसों की संख्या लगभग दो गुना तेज रफ्तार से बढ़ रही है। यही वजह है कि जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 318 पहुंच गया है। शनिवार को 26 विद्यार्थियों समेत जिले में 110 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना मरीजों का यह बढ़ता ग्राफ महामारी विस्फोट की ओर संकेत दे रहा है। बगैर मास्क भीड़ में घूम रहे लोग महामारी के खतरे से अनजान बने हुए हैं। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में शनिवार को 110 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय मरीज 318 हो गए हैं। इनमें से दो अस्पताल व शेष घरों में उपचाराधीन हैं। विभाग ने दिन भर में 2258 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 1690 की आरटीपीसीआर व 568 की रैपिड एंटिजन जांच की गई। जबकि 905 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। जिले में संक्रमण की दर 4.19 प्रतिशत व सुधार की दर 96.55 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले में 9837 लोगों को लगी वैक्सीन की डोज
जिले में शनिवार को टीकाकरण अभियान के तहत 9837 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इनमें से 5762 को पहली व 4075 को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक विभाग 1395425 लोगों को वैक्सीन की डोज लगा चुका है। यही नहीं, 15 से 18 वर्ष तक के 19060 किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्कूलों में टीकाकरण शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों के लिए यहां लगेंगे टीकाकरण शिविर
गोकर्ण शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र:
- जोतराम स्कूल, बाबरा मोहल्ला
- जेड ग्लोबल स्कूल, हुडा काम्प्लेक्स
- आरसीएम स्कूल, माता दरवाजा
सुखपुरा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र:
- सती भाई सांई दास आश्रम
हरिसिंह कॉलोनी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र:
- जैन जति चौबीसी परिवार
एकता कॉलोनी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र:
- जेआरबीएल स्कूल
- जेड ग्लोबल स्कूल, ओमेक्स सिटी
- आईपीएस स्कूल, डीएलएफ कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed