फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   11 banned animals being taken to Nuh in a truck were released

Rohtak News: ट्रक में नूंह ले जाए जा रहे 11 प्रतिबंधित पशु छुड़वाए

Sat, 28 Jan 2023 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
11 banned animals being taken to Nuh in a truck were released
रोहतक। गोरक्षा दल ने हिसार की तरफ से ट्रक में मेवात के नूंह ले जाए जा रहे 11 प्रतिबंधित पशु छुड़वाए हैं। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हिसार के पुठ्ठी गांव निवासी कलीराम ने दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह अपने साथी मोनू उर्फ सतपाल, दीपक व रमेश निवासी महम के साथ मदीना टोल से पहले मौजूद था। इसी बीच पंजाब नंबर का ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक काफी तेज गति से रोहतक की तरफ जा रहा था। चालक को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने स्पीड बढ़ा दी। मदीना टोल देखकर चालक व परिचालक ट्रक सड़क पर ही खड़ा करके उतरकर भागने लगे। इसमें एक व्यक्ति को हाथ में चोट भी लग गई। पूछताछ में ट्रक चालक की पहचान जगसीर निवासी गांव बुडलाडा, मानसा और परिचालक की मलकित निवासी मंढेर, जिला मानसा पंजाब के तौर पर हुई। तिरपाल हटाकर देखा तो ट्रक में 11 प्रतिबंधित पशु मिले। पूछने पर आरोपियों ने बताया कि वे पशुओं को मेवात के नूंह में लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed