फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10950 kovishield dose found in the first shipment

पहली खेप में मिलीं 10950 कोविशिल्ड की डोज

Thu, 14 Jan 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
10950 kovishield dose found in the first shipment
सीएमओ कार्यालय में पहुंची करोना वैक्सीन को गाड़ी से उतारते हुए। संवाद - फोटो : RohtakCity
रोहतक। जिले में कोरोना का पहला केस सामने आने के 11 माह बाद स्वास्थ्य विभाग को इस महामारी से बचाव की वैक्सीन मिल गई है। विभाग को डॉक्टरों, नर्सों व कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पहली खेप में 10950 कोविशिल्ड की डोज मिली हैं। अब 16 जनवरी को वैक्सीन का प्रधानमंत्री की ओर से उद्घाटन किए जाने के बाद जिला अस्पताल और सीएचसी मदीना में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से सायं लगभग साढ़े पांच बजे सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची कोविशिल्ड वैक्सीन की खेप का इंतजार स्वास्थ्य विभाग को वीरवार को दिन भर था। सायं वैक्सीन आने से पहले ही जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार भी मौके पर पहुंच गए और स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण से लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कोविशिल्ड वैक्सीन को प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा में कोल्ड स्टोरेज में रखवा दिया है। अब वैक्सीन शुक्रवार को जिला अस्पताल और सीएचसी मदीना जाएगी और टीकाकरण के समय ही खोली जाएगी। वैक्सीन वैन को पुलिस टीम कड़ी सुरक्षा में सिविल सर्जन कार्यालय लाया गया। वैक्सीन भंडारण कक्ष में रखने से पहले कोविशल्ड वैक्सीन के बाक्स का फीता काटकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनिलजीत त्रेहान, डॉ. केएल मलिक, डॉ. राजबीर सभ्भरवाल, डॉ. दिनेश मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
स्पेशल टीम लाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की स्पेशल टीम स्पेशल वैक्सीन वैन में कोविशिल्ड वैक्सीन लेकर आई है। इसमें जोगेंद्र कुंडू सीनियर फार्मासिस्ट, जगपाल चालक, जगमोहन वैक्सीन कोल्ड मैनेजर, धीरज फार्मासिस्ट आदि शामिल रहे। वैक्सीन लाने वाले स्टाफ ने बताया कि उन्हें खुशी हो रही है कि वह जीवन रक्षक दवा ला रहे हैं, जोकि मानव समाज के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक जैसी वैक्सीन की ही दोनों डोज लगेंगी : त्रेहान
जिला टीकाकरण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि कोविशिल्ड वैक्सीन 4500 से 4700 को लगेगी और 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। पहली वैक्सीन की खेप आ गई है, जब दूसरी खेप आएगी तो पता चलेगा कि कितनी डोज आ रही हैं। इतना तय है कि सेम वैक्सीन सेम बैच की ही लगेगी। दो डोज लगने के बाद शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बन जाएगी।
---
पहले दिन लगेगी 200 लोगों को वैक्सीन : बिरला
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि पहले देश में पांच हजार जगह वैक्सीन लांच होनी थी। अब यह 2974 जगह लांच होगी। इसमें से दो जगह रोहतक जिले के हैं। 16 जनवरी को जिला अस्पताल व सीएचसी मदीना में पहले दिन 200 का टीकाकरण किया जाएगा। कोविशिल्ड जैसा नाम है वैसा ही इसका काम होगा। यह कोरोना से बचाने के लिए एक शिल्ड का काम करेगी।
----
सर्वप्रथम स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका : उपायुक्त
जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कोविशिल्ड के भंडारण का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश के वैक्सीन स्टोर कुरुक्षेत्र से जिला रोहतक कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण के लिए 10950 डोज आ गई हैं। एक लंबी प्रतीक्षा के बाद कोरोना वायरस के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने वाली वैक्सीन जिले को प्राप्त हो गई है। शेष डोज भी शीघ्र प्राप्त हो जाएंगी। 16 जनवरी के बाद 18 जनवरी से नियमित रूप से कोविशिल्ड का टीकाकरण सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू किया जाएगा। इस वैक्सीन को दो से आठ डिग्री पर क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर में रखा जायेगा।

---
पीजीआईएमएस के टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण
कोरोना टीकाकरण के सबसे बड़े सेंटर की बात करें तो यह अकेला पीजीआईएमएस है। यहां नौ हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगनी है। इसके लिए संस्थान के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। इसमें सिविल सर्जन ने सभागार में आवश्यक चीजों के लिए कहा है, इसके बाद यहां टीकाकरण को मंजूरी दे दी जाएगी। टीकाकरण सेंटरों का अर्बन नोडल आफिसर डॉ. परितेव, पब्लिक हेल्थ से डॉ. तरूण, पीजीआईएमएस एमएस डॉ. पुष्पा दहिया, डीएमएस डॉ. संदीप, डॉ. विनोद, डॉ. नीलम का दौरा किया है।

सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंची करोना वैक्सीन साथ में डीसी और डॉक्टर्स। संवाद

सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंची करोना वैक्सीन साथ में डीसी और डॉक्टर्स। संवाद - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed