{"_id":"5f4d4f138ebc3e175b346602","slug":"108-foreign-students-applied-to-study-in-mdu-rohtakcity-news-rtk5713983144","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में पढ़ने के लिए 108 विदेशी विद्यार्थियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में पढ़ने के लिए 108 विदेशी विद्यार्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने सोमवार को सत्र 2020-21 के लिए विदेशी विद्यार्थियों की प्रवेश-विवरणिका का लोकार्पण किया। बैठक में दाखिला संबंधी कई और अहम फैसले भी लिए गए। यहां डीन सेंटर फॉर इंटरनेशनल एकेडमिक अफेयर्स (सीआईएए) प्रो. एके राजन, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नीना सिंह, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विवि में 108 विदेशी विद्यार्थियों के आवेदन पर प्रसन्नता जताई गई।
डीन सीआईएए प्रो. एके राजन ने कहा कि विवि में विदेशी विद्यार्थियों के आवेदन के लिए एमडीयू वेबसाइट पर अलग पोर्टल पर उपलब्ध है। विदेशी विद्यार्थी 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इनकी मेरिट सूची 22 सितंबर को जारी की जाएगी। प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों को 30 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से फीस भरनी होगी। डीन ने कहा कि विवि में विदेशी विद्यार्थी सीधे आवेदन के अलावा स्टडी इन इंडिया पोर्टल व इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) के जरिए प्रवेश ले सकते हैं। विवि में प्रवेश के लिए अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, इथोपिया, घाना, इंडोनेशिया, केन्या, मलावी, नामीबिया, नेपाल, नाइजीरिया, रवांडा, सेनेगल, श्रीलंका, तंजानिया, यूगांडा व येमेन के 108 विद्यार्थियों ने स्टडी इन इंडिया पोर्टल के जरिए आवेदन किए हैं। एमडीयू हरियाणा के राजकीय विश्वविद्यालयों में एकमात्र विश्वविद्यालय है जो कि भारत सरकार के स्टडी इन इंडिया स्कीम के तहत चयनित है।
इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नीना सिंह, कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो. राजकुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु, डीन, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. युद्धवीर, डीन फैकल्टी ऑफ फिजिकल साइंसेज प्रो. एएस मान, लाइब्रेरियन डॉ. सतीश मलिक, सीआईएएस परामर्शदाता प्रो. महताब सिंह, डिप्टी एडवाइजर डॉ. एसएस गिल, निदेशक यूआईईटी प्रो. राहुल ऋषि, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, पंकज नैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मेरिट सूची पर नहीं हुआ फैसला
एमडीयू के गणित व विधि विभाग के इंटीग्रेटेड कोर्सों में प्रवेश को लेकर प्रक्रिया अटकी हुई है। इस मामले में सोमवार को होने वाली बैठक में भी फैसला नहीं हुआ। इसके चलते इन दोनों विभाग की मेरिट सूची जारी नहीं हुई है। इनमें प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कुछ समय और इंतजार करना होगा।