{"_id":"6aeb9c15fdb91a3a0409f05b","slug":"pipeline-leak-in-garhi-rohtak-news-c-197-1-snp1003-163465-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गढ़ी केसरी में पाइप लाइन लीक, चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गढ़ी केसरी में पाइप लाइन लीक, चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
फोटो: साेनीपत के गन्नौर स्थित गढ़ी केसरी में टूटी पाइप लाइन दिखाते पार्षद अंकित त्यागी व ग्राम
गन्नौर। गांव गढ़ी केसरी में एक महीने पहले पीने की पाइप लाइन तो दबाई गई लेकिन चार दिन से ग्रामीण पीने के पानी को तरस रहे हैं। पेयजल लाइन में लीकेज होने से ग्रामीणों के सामने पानी का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि विभाग की लापरवाही और अनदेखी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
ग्रामीण अंकित त्यागी, सुरेश त्यागी, पवन, पंकज, नीरज, राजबीर व महेंद्र ने बताया कि करीब एक महीने पहले ही गांव में पीने के पानी की पाइप लाइन दबाई गई थी। अब इसमें लीकेज होने के कारण जलापूर्ति बाधित हो गई है। जिस वजह से चार दिन से पानी नहीं आने के चलते लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर भी विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
पार्षद अंकित त्यागी ने बताया कि वह विभाग को कई बार सूचित कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। संबंधित विभाग जल्द लाइन की लीकेज को ठीक करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो परेशानी और बढ़ सकती है। जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता बसंत का कहना है कि ठेकेदार को जल्द पाइप लाइन ठीक करने के आदेश दिए हैं।