फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   105 new corona infected confirmed in the district, three patients succumbed

जिले में 105 नए कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि, तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Thu, 19 Nov 2020 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
105 new corona infected confirmed in the district, three patients succumbed
कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के साथ अब उपचाराधीन मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बुधवार को जिले में 105 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई और इसके अलावा तीन और संक्रमित मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। लगातार दूसरे दिन एक बार फिर तीन संक्रमित मरीजों ने पीजीआईएमएस में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 9594 हो गई है। संक्रमण का स्तर 5.40 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं रिकवरी रेट 89.41 प्रतिशत होने के साथ जिले में अब तक कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 8578 पहुंच गई है। फिलहाल 919 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं, इसमें से 59 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं और 860 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक जिले में 97 कोरोना संक्रमित उपचार के दौरान दम तोड़ चुके हैं। इसमें विजय नगर का 63 वर्षीय व्यक्ति, हुडा कॉम्प्लेक्स का 62 वर्षीय व्यक्ति व जवाहर नगर का 66 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
बैंक मैनेजर, रिफाइरी का स्टाफ, यूनियन बैंक कर्मी, गृहिणी, बुजुर्ग, टीचर, विद्यार्थी, दुकानदार, बिजनेसमैन, हरियाणा पुलिस का जवान, एयरफोर्स का स्टाफ, पीजीआईएमएस के डॉक्टर, पीजी डॉक्टर, स्टाफ, एसएचजी बैंक का स्टाफ, वकील, ऑटो चालक, एमडीयू का स्टाफ, पानीपत का डॉक्टर, किसान, बीजेपी कार्यालय का स्टाफ, निजी कंपनी के कर्मचारी, पीडब्ल्यूडी कर्मी, सीआरपीएफ स्टाफ, शुगर मिल स्टाफ, लेबर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed