फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दूषित पानी की समस्या से मिली राहत, सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान

दूषित पानी की समस्या से मिली राहत, सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान

Sat, 09 Mar 2019 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
दूषित पानी की समस्या से मिली राहत, सीवर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान
रोहतक। न्यू राजेंद्र नगर कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या से शुक्रवार को लोगों को कुछ राहत मिली। घर-घर पीने योग्य पानी पहुंचा। हालांकि, सीवर चोक होने से सड़क पर गंदे पानी के भराव की समस्या बरकरार है। परेशान लोगों का कहना है कि यदि समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह सहकारिता मंत्री से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

न्यू राजेंद्र नगर कॉलोनी के लोग करीब 20 दिन से दूषित पेयजल आपूर्ति और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे है। दूषित पानी की जलापूर्ति की वजह से तमाम लोगों को डायरिया (उल्टी-दस्त-पेट दर्द) भी हो गया था। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया तो पब्लिक हेल्थ से पेयजल आपूर्ति करने वाले एक्सईएन भानु प्रताप ने कई टीमों को लीकेज का पता लगने के लिए लगाया। वीरवार शाम लीकेज दुरुस्त कर दिए गए, इसका परिणाम रहा कि शुक्रवार सुबह और शाम को पूरे इलाके में पीने योग्य पानी की आपूर्ति हुई। इससे कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली। सीवर चोक होने की वजह से गंदे पानी के भराव की समस्या से अभी तक कॉलोनी के लोगों को निजात नहीं मिली है। इसकी वजह से मैन हाल से सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर घरों के आसपास भरा हुआ है।
विज्ञापन


ये कहना है कॉलोनी के लोगों का
पेयजल की समस्या में सुधार हुआ है। सीवर ओवरफ्लो की समस्या ने सांस लेना तक दूभर कर दिया है। लोगों के सब्र का बांध टूटने के कगार पर है।
-सोनू

हम तो सीवर के ओवरफ्लो की समस्या से तंग आ गए हैं। कई जगह शिकायत कर चुके हैं मगर कुछ नहीं हो रहा। यदि यही हालात रहे तो मजबूरन लोगों को सड़क पर उतरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वर्षा

सीवर की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कॉलोनी के लोग बदबू के माहौल में तिल-तिलकर जी रहे हैं।
-प्रीति

घर से बाहर सीवर के पानी का भराव रहने से जिंदगी दोजख होकर रह गई है। कई बार पार्षद से भी शिकायत कर चुके हैं मगर समस्या का निदान नहीं हो रहा।
-प्रकाशो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed