{"_id":"5c15565bbdec225553704f0f","slug":"101544902235-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता जयंती : श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में फरीदाबाद के आदर्श ने लिया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता जयंती : श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में फरीदाबाद के आदर्श ने लिया प्रथम स्थान
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के तहत शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय स्पर्धाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में शुरू हुईं। शनिवार को कक्षा 6 से 8 व 9 से 12 वर्ग की श्लोकोच्चारण, भाषण व संवाद प्रतियोगिताएं हुईं। कक्षा 6 से 8 वर्ग की श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में फरीदाबाद के आदर्श ने पहला, भिवानी की तराना ने दूसरा तथा यमुनानगर की प्रगति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रविवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित जिला स्तरीय स्पर्धाओं के 356 विजेता विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। शिक्षा विभाग की उपनिदेशक वंदना गुप्ता ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। शिक्षा निदेशालय से प्रमोद कुमार, डीईओ अरुण आश्री, बीईओ थानेसर विनोद कौशिक, बीईओ लाडवा अमरजीत शर्मा, बीईओ गुहला प्रेम पूनिया, कल्याण सिंह, डॉ. राम मेहर अत्रि, प्रवीण आर्य, गौतम दत्त शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश अत्रेय, दया सिंह स्वामी, सुमन शर्मा, संतोष शर्मा मौजूद रहे।
आज तिरुपति बालाजी मंदिर में होंगी चार स्पर्धाएं
रविवार को ब्रह्मसरोवर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर प्रांगण में रंगोली, कोलाज मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, सांझी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सोमवार को ब्रह्मसरोवर के तट पर पॉट डेकोरेशन, फ्लॉवर शो व मेहंदी प्रतियोगिताएं सम्पन्न होंगी। मंगलवार को फैंसी ड्रेस, एम्ब्रॉयडरी व झांकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।