फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्टेट के लिए

स्टेट के लिए

Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
स्टेट के लिए
संशोधित
विज्ञापन

फोटो 5 से 17
पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे से असंतुष्ट कारोबारी ने दो बच्चों की हत्या कर पत्नी संग खुद भी लगाया फंदा
फंदे की गांठ खुलने से बच गई पत्नी, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती कराया, बच्चों को जहर देने के बाद गला दबाया
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/समालखा। समालखा के इस्पात कारोबारी रितेश गर्ग पुत्र राजेंद्र प्रकाश गर्ग ने हुडा सेक्टर-11 स्थित किराये के बंगले में वीरवार की रात पहले अपने दो बच्चों की जहर देने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी, फिर पत्नी के साथ खुद भी फंदे पर झूल गया। हालांकि फंदा खुल जाने के कारण पत्नी की जान बच गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कारोबारी ने घरेलू कलह के कारण वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी बंटवारे में 10 करोड़ रुपये कम मिलने से वह नाराज था। इसको लेकर परिवार में तकरार भी चल रहा था। शुक्रवार सुबह कारोबारी का शव उसके कमरे से और बच्चों के शव ड्राइंग रूम से मिले। पत्नी फर्श पर अचेत हालत में मिली। एफएसएल टीम ने खून और उल्टी से सनी चादर को बरामद कर लिया है। पुलिस ने कारोबारी व उसकी पत्नी का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है।
रितेश गर्ग पुत्र राजेंद्र प्रकाश गर्ग मूल निवासी समालखा लोहे के व्यापारी थे। रितेश अपने भाई दिनेश गर्ग के साथ समालखा में लोहे की अपनी तीन फैक्टरी चलाते थे। वहीं गर्ग परिवार लोहे के स्क्रैप का कारोबार भी करता है। राजेंद्र प्रकाश गर्ग और उसकी पत्नी सुशीला गर्ग ने संन्यास ले रखा है। दोनों अधिकांश समय हरिद्वार में ही रहते हैं। पांच माह पहले दोनों भाइयों में प्रॉपर्टी का बंटवारा कर दिया गया था। बताया जाता है कि इस बंटवारे से रितेश असंतुष्ट चल रहा था। इसको लेकर परिवार में तनाव चल रहा था।
विज्ञापन

इसी तनाव के कारण रितेश गर्ग ने अपने किराये के घर पानीपत सेक्टर-11 स्थित 17 नंबर बंगले में अपने दोनों बच्चों वंश (15) और पुष्टि (10) की गला दबाकर हत्या कर दी। इससे पहले दोनों को जहर देने की भी आशंका है। इसके बाद पत्नी रेखा और रितेश ने भी फंदा लगा लिया। हालांकि, फंदा खुलने से रेखा बच गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। इस वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी जगदीप दूहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रितेश गर्ग ने ऑफिशियल कागजात व मोबाइल भी जला दिए
रितेश गर्ग के कमरे के बाहर जले हुए कागजात, मोबाइल फोन व मेमोरी कार्ड भी मिले है। इस बात का अंदेशा भी है कि गर्ग ने पहले ऑफिस के जरूरी कागजात जलाए। उन्होंने अपना मोबाइल भी जला दिया। एफएसएल ने मेमोरी कार्ड को कब्जे में लिया है।

परिजनों से पूछताछ कर रही है पुलिस
पुलिस ने मौके से कई चीजों को कब्जे में लिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके ठीक होने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।

- जगदीप दूहन, डीएसपी, हेडक्वार्टर पानीपत।

------------
पुलिस को मकान मालिक अनिल बत्रा ने रात करीब 12 घटना की सूचना दी। करीब 15 मिनट बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात में शवों को मॉर्चरी में रखवा दिया गया। सुबह पोस्टर्माटम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed