{"_id":"5b3be09c4f1c1b0b278b45a0","slug":"101530650780-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटके के साथ फोड़ी ट्यूब लाइट, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटके के साथ फोड़ी ट्यूब लाइट, चार जख्मी
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटके के साथ फोड़ी ट्यूब लाइट, चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कांग्रेस में हुड्डा गुट के बाद तंवर गुट का बिजली-पानी को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए भारी पड़ गया। प्रदर्शन के दौरान मटके और ट्यूब लाइट फोड़ते समय चार कार्यकर्ता जख्मी हो गए। हालांकि कार्यकर्ताओं का दावा है कि सभी की हालात सामान्य है, किसी को अधिक चोट नहीं आई है। घायलों में संजय परमार, जगदीश, अनुज, दीपक शामिल हैं। इसमें संजय परमार को बताया जा रहा है कि अधिक चोट आई है।
शहर में बढ़ रही बिजली-पानी की समस्या को देखते हुए मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र शर्मा व भूपेंद्र गंगवा की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन से लघु सचिवालय तक मटका व ट्यूब लाइट फोड़ प्रदर्शन किया गया। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार लोगों को शुद्ध पेयजल व बिजली जैसी आवश्यक वस्तुएं मुहैया करवाने में पूरी तरह से विफल है। जनता बिजली-पानी की समस्या को लेकर त्राहि-त्राहि कर रही है तथा सरकार पानी-बिजली देने की बजाए अनावश्यक मुद्दों पर बहस कर रही है। सरकार को चाहिए कि वो हर आदमी के लिए पानी-बिजली का प्रबंध करे, लेकिन वह शांत बैठी है। गूंगी-बहरी सरकार व प्रशासन को जगाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को मजबूरी में विरोध प्रदर्शन करना पड़ा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान सीटीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि अगर सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा सकती तो उसे सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता एडवोकेट रमेश खुराना ने आरोप लगाया कि सरकार अडानी से बिजली खरीदने के चक्कर में प्रदेश के पावर प्लांटों को चलाना भूल गई है। सरकार को चाहिए कि वो अपने पॉवर प्लांट स्थापित कर प्रदेश को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर करे न की कमीशन के चक्कर में अडानी की कंपनियों से बिजली खरीदें। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रो. कुलताज सिंह, संजय परमार, एडवोकेट रमेश खुराना, विमन मिनोचा, परमजीत कोचर, प्रिंस मल्होत्रा, अमरेंद्र कादियान, संतोष भारद्वाज, सरोज बाला, गायत्री त्रिखा, राजबाला, एडवोकेट कमलेश चहल, फकीर चंद, धर्मपाल कौशिक, महेंद्र बागड़ी, सूरज रसवंत, पंकज कपूर, आनंद हुड्डा, सत्यवान कौशिक, सुनील शर्मा, जोगेंद्र एडवोकेट, अंकित दांगी, सोमबीर सिंगला, दीपक अत्री, गुलशन खुराना, धर्मबीर कलसन अनिल लाठ, पारस चौहान, जयंती देवी, मनोज वशिष्ठ, मनोज जोशी आदि उपस्थित रहे।