फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फार्मेसी कालेज छात्र बोले, सीनियर नग्न करवा कर लेते हैं रैगिंग

फार्मेसी कालेज छात्र बोले, सीनियर नग्न करवा कर लेते हैं रैगिंग

Sat, 19 May 2018 03:00 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
फार्मेसी कालेज छात्र बोले, सीनियर नग्न करवा कर लेते हैं रैगिंग
फार्मेसी कॉलेज के छात्र बोले, सीनियर कपड़े उतरवाकर लेते हैं रैगिंग
विज्ञापन

- कॉलेज प्रशासन का दावा प्लेटें मैस में नहीं पहुंचाने पर जूनियर्स को सीनियर्स ने हड़काया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हेल्थ यूनिवर्सिटी के फार्मेसी कालेज में छात्रों से रैगिंग का मामला सामने आया है। वीरवार रात रैगिंग की सूचना के बाद पीजीआई थाने की पुलिस हास्टल भी पहुंची। यहां की वीडियो भी बनाई गई। छात्रों ने सीनियर्स पर उन्हें नग्न करने का आरोप लगाया है। इधर, प्रशासन ने सीनियर द्वारा जूनियर्स को हड़काने की बात कही है।

फार्मेसी कालेज हास्टल में वीरवार रात छात्रों से रैगिंग किए जाने की सूचना से शुक्रवार को दिन भर हड़कंप मचा रहा। वीरवार रात पुलिस हॉस्टल में गई। वहां वीडियो भी बनाई। इसे लेकर विद्यार्थियों में गहमागहमी का माहौल बना रहा। इस सब कार्रवाई के बावजूद कॉलेज प्रशासन देर रात तक इस मामले से अनभिज्ञ रहा। छात्रों का आरोप है कि सीनियर्स उन्हें परेशान करते हैं। वे उन्हें नग्न कर रैगिंग लेते हैं। वीरवार रात भी कुछ यही चल रहा था। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। इसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का वीडियो बनाया और लौट गई। इस बारे में लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र अक्सर खाना खाने के बाद प्लेटें हॉस्टल के कमरों में छोड़ देते हैं। इन पर फंगस लग जाता है। पिछले दिनों रेड में काफी प्लेटें मिली। इसके चलते उन्हें समझाया गया था। मैस मैनेजर सीनियर स्टूडेंट्स होते हैं। वीरवार को उन्होंने हास्टल की छत पर प्लेटें देखीं तो जूनियर्स को बुलाकर हड़काया था। उन्हें प्लेटें मैस में पहुंचाने की बात कही थी। इस दौरान किसी पुलिस को रैगिंग की सूचना दे दी। रैगिंग का कोई मामला नहीं है। फिर भी शनिवार सुबह इस सारे मामले की जांच की जाएगी। जांच में किसी तरह की कोई बात आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed