{"_id":"5ae3894a4f1c1b61098b6a83","slug":"101524861258-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्यूटरों आपरेटरों की हड़ताल से लोग परेशान, कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्यूटरों आपरेटरों की हड़ताल से लोग परेशान, कामकाज ठप
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर आपरेटरों की हड़ताल से लोग परेशान, कामकाज ठप
चरखी दादरी।
लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे 37 कंप्यूटर ऑपरेटरों में से सरकार के निर्देशों पर दस की प्रशासन ने छुट्टी कर दी है। इस संबंध में जिला प्रशासन के पास लिखित में सरकार के आदेश पहुंचे हैं। वहीं, बाकी बचे हुए सभी ऑपरेटरों को भी प्रशासन की तरफ से शो-काज नोटिस जारी किया गया है। कंप्यूटर आपरेटरों की हड़ताल से विभिन्न विभागों में अपने काम के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और विभागों के कामकाज भी ठप पड़े हैं। कामकाज को पटरी पर लाने के लिए पांच पटवारियों को इंतकाल निकालने संबंधी ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर के राज्य प्रधान हवा सिंह का कहना है कि चंडीगढ़ में सरकार के साथ उनकी वार्ता सिरे चढ़ गई है और हटाए गए ऑपरेटरों की बहाली पर भी समझौता हो चुका है। उन्होंने बताया कि सोमवार से सभी ऑपरेटर काम पर लौट आएंगे।
ज्ञात रहे कि स्थायी नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर पिछले करीब 13 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। इसके चलते लघु सचिवालय में कामकाज ठप पड़ा है। अलग-अलग कामों से सचिवालय पहुंचने वाले लोग खिड़कियां बंद होने से मायूस होकर वापिस लौट रहे हैं। ऑपरेटरों को प्रशासन की तरफ से शो-काज नोटिस भी दिए गए। इसके बावजूद वो काम पर नहीं लौटे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिले में 14 ऑपरेटर सीताडेल कंपनी के जरिए जिले में अपनी सेवाएं दे रहे थे और इनमें से दस ऑपरेटर ही हड़ताल में शामिल हुए थे। इन दस ऑपरेटरों को ही सरकार के निर्देश मिलने के बाद हटाया गया है। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि डीसी रेट पर लगे अन्य ऑपरेटरों को भी प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी किए गए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लघु सचिवालय की सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन पटवारियों को विभिन्न सेवाओं की ट्रेनिंग दे रहा है। वहीं, कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के राज्य प्रधान हवा सिंह ने बताया कि उनकी सरकार के साथ वार्ता सिरे चढ़ गई है और अब कंप्यूटर ऑपरेटर सोमवार से काम पर लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी कुछ मांगों को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि हटाए गए ऑपरेटरों को वापिस काम पर लेना भी इस प्रक्रिया का हिस्सा है।