{"_id":"5aac22024f1c1bac758b5bec","slug":"101521230338-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल विभाग की टीम ने जमीन का किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल विभाग की टीम ने जमीन का किया सर्वे
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग की टीम ने जमीन का किया सर्वे
चरखी दादरी।
जिले में बनने वाले बड़े स्तर के स्टेडियम की अधिकारियों के तबादले के कारण अटकी फाइल अब आगे बढ़ती नजर आ रही है। स्टेडियम के लिए चयनित दो जगहों में से बेहतर जगह के चयन के लिए शुक्रवार को खेल विभाग की टीम ने काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह दो सदस्यीय टीम समसपुर गांव पहुंची और जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद गांव के मौजिज लोगों ने जरूरत पड़ने पर और जमीन देने का प्रस्ताव भी टीम के सामने रखा। ग्रामीणों का तर्क है कि पंचायत भी इस संबंध में प्रस्ताव पासकर खेल विभाग को लिखित में सौंप देगी। वहीं, खेल विभाग की दूसरी टीम गांव रावलधी में चयनित जगह का भी जल्द ही निरीक्षण करेगी। ये दोनों टीमें अपनी रिपोर्ट जिला खेल अधिकारी को सौंपेंगी और बाद में यह रिपोर्ट जिला उपायुक्त की मार्फत सरकार को भेजी जाएगी।
गांव समसमपुर में स्टेडियम निर्माण के लिए चयनित करीब 24 एकड़ कुछ मरला जमीन का निरीक्षण करने खेल विभाग की टीम शुक्रवार सुबह यहां पहुंची। इसकी सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि विरेंद्र फौगाट, देवेंद्र लीला फौगाट, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, पूर्व सरपंच जगबीर, पूर्व मेंबर रमेश, ओमप्रकाश, अरूण कुमार, रिटायर्ड एसआई कर्णबीर सिंह, रबल पहलवान, सन्नी, मोधू मंबर आदि भी यहां पहुंचे। उन्होंने टीम से स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का ही बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव पास कर भी विभाग को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने 24 एकड़ जमीन कम पड़ने पर 10 एकड़ और देने का तर्क दिया। यहां पहुंची टीम ने जमीन की वीडियोग्राफी भी की। ग्रामीणों ने बताया कि यहां से शमशान घाट को जल्द ही शिफ्ट कर दिया जाएगा जबकि गंदे पानी के नाले की समस्या के समाधान के लिए दस करोड़ रुपये का प्रपोजल तैयार हो चुका है।
दो-दो कोच की बनाई दो टीमें
इस संबंध में जिला खेल अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दोनों जगहों की रिपोर्ट तैयार करने के लिए दो-दो कोच की टीमें बनाई हैं। ये टीमें दोनों जगहों की रिपोर्ट उन्हें सौंपेंगी और इसके बाद वो खुद मौके का मुआयना करेंगे। इसके बाद ही उपयुक्त जगह का चयन कर रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी। इसके बाद फाइनल जगह की ड्राइंग तैयार कराने पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत से मांगा जाएगा जमीन का ब्योरा
जिला खेल अधिकारी सत्यपाल ढांडा ने बताया कि पंचायत द्वारा दी गई जमीन का वो दोनों गांवों के सरपंचों से ब्योरा मांगेंगे और सोमवार को ही इस संबंध में दोनों गांवों के सरपंच को पत्र भेज दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें चयनित जमीन का दायरा, मौजूदा समस्याओं और जरूरत पड़ने और जमीन मुहैया कराने संबंधी बिंदु शामिल हैं।
वर्जन::
प्रोजेक्ट को परवान चढ़ाने के लिए दो-दो कोच की दो टीमें मैंने गठित कर दी है। जल्द ही ये टीमें अपनी रिपोर्ट मुझे सौंप देंगी। इसके बाद मैं मौका देखूंगा और अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दूंगा।
सत्यपाल ढांडा, जिला खेल अधिकारी