फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   असिस्टेंट प्रो. के चक्कर में टाली एसोसिएट प्रो. के प्रमोशन की बैठक

असिस्टेंट प्रो. के चक्कर में टाली एसोसिएट प्रो. के प्रमोशन की बैठक

Wed, 14 Mar 2018 02:56 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रो. के चक्कर में टाली एसोसिएट प्रो. के प्रमोशन की बैठक
प्रकाशित समाचार की फोटो प्रति
विज्ञापन

10 को मेन पेज की पीडीएफ शेयर में पडी है।
----
स्वास्थ्य विभाग से जारी नये प्रमोशन निर्देशों पर असमंजस में पीजीआईएमएस
असिस्टेंट प्रोफेसर के चक्कर में टाली एसोसिएट प्रोफेसर के प्रमोशन की बैठक
संजय कुमार
रोहतक। सूबे का एक मात्र हेल्थ विश्वविद्यालय अपने आटोनोमस होने की शक्तियों का इस्तेमाल करें या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के जारी निर्देशों को अमल में लाये, इस पर असमंजस बरकरार है। मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के प्रमोशन पॉलिसी में तब्दीली के आए निर्देशों के बाद प्रशासन ने एसोसिएट प्रोफेसर की बैठक को भी टाल दिया है। इसमें एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद के लिए बातचीत होनी थी।
सूत्रों की मानें तो महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च विभाग की ओर से जारी प्रमोशन की नई पॉलिसी पर प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों में विरोध जारी है। इसमें निर्देश दिए गए थे कि असिस्टेंट से एसोसिएट प्रोफेसर प्रमोट होने के लिए चार साल का अनुभव जरूरी है। इसमें चाइल्ड केयर लीव, मैटरनिटी लीव, अबॉर्शन लीव, अर्नड लीव, स्टडी लीव, एक्ट्रा ऑर्डनी लीव, मेडिकल लीव, हॉफ पे लीव (कैजुअल लीव, रिस्ट्रिक्टेड हॉली डे, अकेडमिक लीव, विंटर व समर वोकेशन) को छोड़कर बाकी का समय अनुभव में काउंट नहीं होगा। यह आदेश भविष्य के साथ पीछे से भी लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, इस पर सभी रोष जता रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एसोसिएट प्रोफेसरों के प्रमोशन को लेकर होने वाली बैठक को टाल दिया गया।
विज्ञापन

बोले प्रधान
निदेशक ने एसोसिएट से प्रोफेसर बनने वाली फैकेल्टी पर चर्चा करने के लिए आयोजित होने वाली बैठक को टाल दिया है। यहां हैरानी भरा है कि सरकार की ओर से निर्देश क्या जारी हुए और अधिकारी लागू क्या कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पहले जो निर्देश जारी किए वह गलत हैं, अब संस्थान स्वयं भी गलत कर रहा है। अधिकारी स्वयं मामले को अटकाने में जुटे हैं। इस संबंध में 15 मार्च को जरनल बाडी की बैठक होनी है। बुधवार को एक बजे एग्जीक्युटिव काउंसिल की बैठक होनी है और तीन से चार बजे तक रिसर्च फॉर्म की बैठक होगी। इसमें हर विभाग की ओर से सवाल-जवाब होंगे। इसमें तय होगा कि आगे की लड़ाई कैसे लड़ी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरबी जैन, प्रधान, हरियाणा स्टेट मेडिकल टीचर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed