फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आयुष तरंग में गूंजा ए मेरे वतन के लोगो

आयुष तरंग में गूंजा ए मेरे वतन के लोगो

Sun, 03 Dec 2017 03:34 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
आयुष तरंग में गूंजा ए मेरे वतन के लोगो
फोटो समेत
विज्ञापन

आयुष तरंग-2017 में गूंजा ‘ए मेरे वतन के लोगों...’
- गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज ब्राह्मणवास में हुआ तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

- सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने की कॉलेज को 11 लाख रुपये देने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज ब्राह्मणवास में शनिवार को तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘आयुष तरंग-2017’ का आगाज हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से दहेज प्रथा समेत अन्य सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा से निकले युवा देश-प्रदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे युवाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही शिक्षा के अलावा सामाजिक सरोकार और अपनी संस्कृति के प्रति भी लगाव रखना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज को अपनी कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। संस्था के प्रशासक एवं नगर निगम कमिश्नर प्रदीप डागर ने भी विद्यार्थियों अच्छी भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रंगारंग कार्यक्रम में छात्र खुशवंत ने ‘तुम को देखा तो ये ख्याल आया’ गजल सुनाकर समां बांधा। अलीशा ने ‘ए मेरे वतन के लोगों’ से वातावरण देशभक्ति मय बना दिया। छात्रा साक्षी ने ‘डायरी का आखरी पन्ना’ नामक कविता से दहेज प्रथा पर कटाक्ष किया। संस्था के सचिव डॉ. जेएन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर पांडेय, विजय शर्मा, बिजेंद्र ब्रह्मचारी, राजेंद्र अत्री, डॉ. सुनील, डॉ. विजय कौशिक, रमेश अत्री, डॉ. सुशील राणा, डॉ. उदयभान, श्यामसुंदर और वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed