फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जसिया में आज होगी मलिक गुट की बैठक, आंदोलन की बनेगी रणनीति

जसिया में आज होगी मलिक गुट की बैठक, आंदोलन की बनेगी रणनीति

Sun, 03 Dec 2017 03:34 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
जसिया में आज होगी मलिक गुट की बैठक, आंदोलन की बनेगी रणनीति
जसिया में आज होगी मलिक गुट की बैठक, आंदोलन की बनेगी रणनीति
विज्ञापन

- अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने बुलाई जनरल बॉडी की बैठक

- शिक्षण संस्थान के निर्माण के लिए काम होगा शुरू, आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जसिया में आज होने वाली अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में आंदोलन का बिगुल फिर से बज सकता है। पूर्व घोषणा के अनुसार, समिति की जनरल बॉडी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आंदोलन की रणनीति बनेगी। साथ ही दीनबंधु छोटूराम के नाम से बनने वाले शिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
समिति की तरफ से 26 नवंबर को जसिया में जाट महारैली बुलाई गई थी। इस रैली में बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग पहुंचे थे। रैली के दौरान घोषणा की गई थी कि एक सप्ताह में जाटों की मांग पूरी कर दी जाए। एक सप्ताह बीतने के बाद रविवार को जसिया में बैठक बुलाई गई है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन की आगामी रणनीति पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि समिति की तरफ से सरकार को एक बार फिर से आंदोलन शुरू करने का अल्टीमेटम दिया जा सकता है। आंदोलन के मद्देनजर इस बैठक को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क है। बैठक से पहले दीनबंधु छोटूराम के नाम से बनने वाले शिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा। समिति के मुख्य महासचिव कृष्णलाल हुड्डा ने बताया कि बैठक को लेकर समिति के सभी लोगों को बुलाया गया है। इसमें कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस संस्थान के निर्माण को लेकर कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed