फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सर्दी शुरू, सड़कों से सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर गायब

सर्दी शुरू, सड़कों से सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर गायब

Wed, 15 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
सर्दी शुरू, सड़कों से सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर गायब
सर्दी शुरू, सड़कों से सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर गायब
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सर्दी का मौसम शुरू होते ही स्मॉग और कोहरे का असर दिखने लगा है, जिसकी वजह से दृश्यता कम होती जा रही है। वहीं प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई तैयारी नहीं की गई है। ट्रैफिक लाइट एवं रिफलेक्टरों सुचारू नहीं है। नेशनल हाईवे से लेकर गांव और शहर की मुख्य सड़कों पर सफेद पट्टी गायब है। धुंध के मौसम में सफेद पट्टी नहीं होने से गाड़ी कब नीचे उतर जाती है इसका ड्राइवर को पता नहीं चलता जिसका कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा हाईवे से गांव में जाने वाले और चौराहों पर न तो रिफलेक्टर लाइट लगी है और न ही साइन बोर्ड लगे हैं। इसके अलावा हाईवे पर स्थित चौराहों पर ट्रैफिक लाइट और ट्रैफिक पुलिस की भी व्यवस्था नहीं हैं।
शहर के ये हैं खतरनाक स्थान
नेशनल हाईवे पर जाटवास मोड़, कैंची मोड़, सतनाली चौक, राव तुलाराम चौक, ओवर ब्रिज आदि स्थानों पर दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैैं। ओवर ब्रिज से नीचे उतरकर रेवाड़ी की ओर जाने वाले खतरनाक कट है। इसके अलावा माजरा चुंगी, सचिवालय के सामने, कॉलेज मोड़ आदि भी खतरनाक मोड़ हैं जहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। इन स्थानों पर साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टिंग बोर्ड, अंडरपास ब्रिज ट्रैफिक, पुलिस कर्मी की तैनाती की कमी हादसों का कारण बन रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा अब तक बसों, ट्रैक्ट्रों-ट्रालियों, ट्रकों समेत बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने शुरू तक नहीं किए हैं।
विज्ञापन


इन सड़कों पर नहीं हैं सफेद पट्टी
नेशनल हाइवे पर बहुत सी जगह पर सफेद पट्टी लगी ही नहीं। कुछ हिस्सों में पुरानी पट्टी दिख तो रही हैं, लेकिन धुंध में वाहन के अंदर से दिखाई नहीं देती। शहर के आसपास के चौराहों और मोड़ पर भी सफेद पट्टी नहीं लगी हुई। इसके अलावा कुरहावटा रोड़, जाटवास रोड़, देवनगर रोड़, बवानिया रोड़ सहित अनेकों शहर से लिंक करने वाली सड़कों पर सफेद पट्टी नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के गड्ढे भी हैं खतरनाक
सफेद पट्टी का न होना तो खतरनाक है ही इसके अलावा विभिन्न सड़कों पर बने गहरे गड्ढे भी हादसे का न्योता दे रहे हैं। जोकि कोहरे बढ़ने के साथ वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनेंगे। रेलवे रोड पर शहर के अंदर के क्षेत्र में काफी गड्ढे हैं। नगरपालिका के पीछे, ओवर ब्रिज के पास, ओवर ब्रिज से रेलवे रोड पर गड्ढों की संख्या बड़ी होती जा रही है।


जो सड़कें नई बनाई गई हैं या फिर जिन सड़कों पर सफेद पर पट्टी नहीं लगी हैं उन पर जल्द ही सफेद पट्टी लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने पूरे जिले की सड़कों के लिए टेंडर कर दिए हैं।
- दर्शन कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर

शहर के सतनाली चौक पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। जिन चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं हैं वहां एसपी से मीटिंग कर वहां भी ड्यूटी लगा दी जाएगी।
सत्यनारायण, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed