{"_id":"599c8cd44f1c1bce3e8b45a1","slug":"101503431892-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे आधे शहर और गांवों में बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे आधे शहर और गांवों में बती गुल
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच घंटे आधे शहर और कई गांवों में बत्ती गुल
भिवानी
बीटीएम रोड 132 केवी स्टेशन के मुख्य ट्रांसफार्मर में एकाएक तकनीकी खराबी आने की वजह से दोनों सेक्टर समेत तकरीबन आधे शहर की पांच घंटे से ज्यादा बत्ती गुल रही। शहर से सटे 10-12 गांवों की आपूर्ति भी बाधित रही। तकनीकी टीम की करीब चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे गर्मी से बेहाल लोगों को रात दस बजे राहत मिली।
मंगलवार शाम चार बजे बीटीएम रोड स्थित 132 केवी स्टेशन के मुख्य ट्रांसफार्मर (40 गुणा 50 एमवीए) का अचानक बुश फट गया और लीकेज शुरू हो गई। तकनीकी खराबी आने की वजह से 33 केवी के दो सब स्टेशन और इनके अंतर्गत आने वाले सभी 11 केवी स्टेशनों की आपूर्ति ठप हो गई। इस खराबी के कारण शाम चार बजे सिटी फीडर, हुडा सेक्टर फीडर और चांग फीडर के अंतर्गत आने वाले एरिया और गांवों की बत्ती गुल हो गई। इसके बाद बिजली विभाग की तकनीकी ने मोर्चा संभाला और रिपेयरिंग शुरू हुई। रात दस बजे तक रिपेयरिंग के बाद टीम आपूर्ति बहाल कर सकी।
--
ये इलाके रहे प्रभावित
हुडा सेक्टर 13 व 23 के अलावा पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, विजय नगर, हांसी गेट से लेकर रोहतक गेट चौक के अलावा पूरा चांग कस्बा अंधेरे में डूबा रहा। चांग फीडर से जुड़े गुजरानी, मिताथल, सैय आदि 10-12 गांवों में बिजली आपूर्ति लगभग पांच घंटे ठप रही।
विज्ञापन
--
पांच घंटे बिजली गुल होने से पसीना-पसीना हुए लोग
उमस और गर्मी से परेशान लोगों के लिए पांच घंटे का पॉवर कट परेशानी का सबब बन गया। शाम से लेकर रात तक बिन बिजली लोग पसीने में तरबतर होते रहे। बिजली न होने का असर बाजारों में भी दिखा।
--
हॉस्पिटल फीडर भी आया लपेटे में, लेकिन दूसरे फीडर से दी आपूर्ति
मुख्य ट्रांसफार्मर में खराबी की वजह से हॉस्पिटल फीडर भी बंद हो गया। कुछ समय आपूर्ति ठप रही, लेकिन जल्द ही विभाग ने दूसरे फीडर से आपूर्ति बहाल कर दी। इसलिए जिला अस्पताल और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
--
पिछले साल ही खरीदा था नया ट्रांसफार्मर
मुख्य ट्रांसफार्मर पिछले साल ही नया खरीदा था। बुश फटने और लीकेज की शिकायत से बिजली विभाग हैरान है। विभाग के एक अधिकारी का मानना है कि एक साल के भीतर इस तरह का फॉल्ट नहीं आना चाहिए। वैसे यह ट्रांसफार्मर अभी गारंटी पीरियड में बताया जा रहा है।
--
वर्जन........
ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने की वजह से कुछ इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई थी। लेकिन, रात साढ़े नौ बजे रिपयेर करके आपूर्ति बहाल कर दी ई।
अमित जाखड़
एसएसई, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम