{"_id":"5980c5a24f1c1b77648b46b3","slug":"101501611426-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में बंध रही भैंसों से हो रही परेशानी, सीएम को लिखा लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में बंध रही भैंसों से हो रही परेशानी, सीएम को लिखा लेटर
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
अभी तक आपने लोगों द्वारा गली बनाने या फिर कब्जे हटाने के लिए मुख्यमंत्री से समाधान की गुहार लगाते सुना होगा। लेकिन रायपुर निवासी एक व्यक्ति ने गली में बंध रही भैंसों को हटवाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परेशानी साझा की है। अब देखना यह है कि सरपंच, बीडीपीओ को शिकायत के बाद भी समाधान न होने के कारण सीएम को लेटर लिखने को मजबूर इस व्यक्ति की परेशानी हल होती है या नहीं। रायपुर निवासी भगवान दास ने गली में बंध रही भैंसों से हो रही परेशानी को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। भगवान दास ने पत्र में बताया कि उसके घर के आगे 11 फीट का रास्ता है। कुछ लोगों ने रास्ते में अपनी भैंसें बांध रखी है, जिससे पूरा रास्ता बंद हो जाता है। गंदगी भी फैलती है। इस संबंध में सरपंच, बीडीपीओ को भी शिकायत दी, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। ऐसे में कार्रवाई करते हुए भैंस बांधने से रोका जाए।