फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सावन की लगी झड़ी, किसानों को खुशी चढ़ी, पानी भरने से परेशानी बढ़ी

सावन की लगी झड़ी, किसानों को खुशी चढ़ी, पानी भरने से परेशानी बढ़ी

Tue, 01 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सावन की लगी झड़ी, किसानों को खुशी चढ़ी, पानी भरने से परेशानी बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
जिले में सोमवार सुबह से चला बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। ऐसे लग रहा है मानो देर से ही सही लेकिन सावन की झड़ी लग गई हो। लगातार रूक-रूककर हुई बारिश से आमजन खुश नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा किसान खुश नजर आ रहे हैं क्योंकि बारिश उनकी फसलों पर सोना बनकर बरस रही है। हालांकि बरसाती पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। शहर में दोपहर तीन बजे तक हल्की बारिश होती रही। हल्की बारिश होने से किसानों को खासा लाभ है। लेकिन बरसाती पानी के जमा होने से और गड्ढों में तब्दील हुई सड़कों के कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं। वहीं कई जगह सीवरेज सिस्टम ने भी लोगों को परेशान किया। इसके अलावा गांव बोहतवास अहीर में बारिश के दौरान पेड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।

शहर में बढ़ रही परेशानी
लगातार बारिश से एक ओर जहां लोग काफी खुश थे। वहीं शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी हुई। सर्वाधिक परेशानी भाड़ावास गेट, बस स्टैंड, सिविल अस्पताल, मॉडल टाउन सहित कई क्षेत्रों के निवासियों को हुई। वहीं धारूहेड़ा चुंगी पर दिल्ली जाने वाले रोड पर बने गड्ढों से मंगलवार को खासी परेशानी हुई। इन गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को सड़कें नजर नहीं आई, जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। लोगों के वाहन इन गड्ढों में ही फंस गए, जिन्हें बाद में निकाला गया।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर भी परेशान रहे यात्री
शहर के बस स्टैंड पर भी बारिश के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड परिसर में पानी भरने से परिसर में आने वाले लोग इधर-उधर विकल्प तलाशते दिखे। उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड पर कंडम जगह को पिछले दिनों तोड़ दिया गया। जिससे लोगों को अब सिर छुपाने के लिए भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकानों-दुकानों में घुसा पानी
लगातार दूसरे दिन भी तेज बारिश से बावल में लोगों को थोड़ी मुश्किल आई। प्राणपुरा रोड, रेलवे रोड एवं बस स्टैंड पर पानी भर गया। लोगों के मकानों और दुकानों में भी पानी भर गया। बारिश थमने के बाद लोग पानी को बाहर निकालते दिखे। कई जगह दुकानें और मकान की छत भी टपकने लगी, जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई।


खोरी अंडरपास में भरा पानी
खोल। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से गांवों की गलियां एवं जोहड़ पानी से लबालब हो गए। कुंड के पास स्थित बंजारा बस्ती में भी पानी भर गया। खोरी स्थित रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास में पानी भरने से कई गांवों का रास्ता अवरुद्ध हो गया। इस अंडरपास से खोरी, चिमनावास सहित कई गांवों के लोग आते-जाते हैं। सुबह यहां से निकलते समय लोगों को खासी परेशानी हुई। दोपहर एक बजे बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और ट्रैक्टर एवं पंप की सहायता से अंडरपास से पानी निकालने का काम शुरू किया। अंडरपास में पानी निकासी के लिए की गई व्यवस्था ठप हो चुकी है। वाहन चालकों के लिए खोरी जाने के लिए यही एक रास्ता है। जैनाबाद के जोहड़ एवं गलियां भी लबालब हो गई हैं।

यह रही बारिश की स्थिति
बावल 52 एमएम
रेवाड़ी 18 एमएम
खोल 4 एमएम
जाटूसाना 7 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed