फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   100 rs punishment if any given did not seprate

गीला-सूखा कूड़ा अलग नहीं देने पर लगेगा 100 रुपये जुर्माना

Fri, 13 Mar 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
100 rs punishment if any given did not seprate
100 rs punishment if any given did not seprate
रोहतक। शहरवासियों को मशविरा है कि वह गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने की आदत अभी से डाल लें। एक अप्रैल से दरवाजे पर आने वाले सफाई कर्मी को अलग-अलग कूड़ा नहीं दिया तो 100 रुपये जुर्माना लगेगा। यदि सफाई कर्मी मिश्रित गीला-सूखा कूड़ा लेगा तो उसकी कंपनी पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगेगा। इसके लिए वीरवार को नगर निगम कमिश्नर ने अपने अधीनस्थों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम प्रशासन काफी समय से प्रयासरत हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने पर लगातार जोर दिया जा रहा है ताकि इसको रिसाइकिल करके यूज किया जा सके। इसके लिए शहर में जगह-जगह डस्टबिन भी लगवाए गए हैं। निगम कर्मियों के साथ-साथ ठेका कर्मी भी डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं। निगम प्रशासन प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से गीला-सूखा कूड़ा अलग रखने को लोगों को जागरूक भी कर रहा है, मगर खासा असर दिखा नहीं दे रहा। वीरवार को नगर निगम कमिश्नर प्रदीप गोदारा ने अधीनस्थों के साथ बैठक करके कड़े आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से यदि निगम अथवा ठेका कर्मी मिश्रित गीला-सूखा कलेक्ट करेगा तो सीधे 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, जिस मकान, दुकान, प्रतिष्ठान से गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं मिलेगा, उस पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जब तक दोनों कूड़े अलग-अलग नहीं मिलेंगे तब तक जुुर्माना लगता रहेगा।
विज्ञापन

सेनेटरी इंस्पेक्टर की टीम करेगी निगरानी
सेनेटरी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम निगरानी रखेगी कि गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग कलेक्ट हो रहा हैं अथवा नहीं। इसके अलावा टीम शहर में लगातार भ्रमणशील रहेगी और सुनिश्चित करेगी कि लोग अलग-अलग कूड़ा दे रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीनस्थों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि एक अप्रैल से गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग कलेक्ट किया जाए। यदि कोई अलग-अलग कूड़ा नहीं देगा तो 100 रुपये जुर्माना लगेगा। कोई कर्मी मिला हुआ कूड़ा लेगा तो उसकी कंपनी पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगेगा। यह व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए टीम भी गठित की गई हैं, जो लगातार निगरानी रखेगी।
- प्रदीप गोदारा, नगर निगम कमिश्नर, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed